फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   180 kg of Mango recovered, cooked from calcium, chandigarh news

सेहत से खिलवाड़: कैल्शियम से पकाया जा रहा 180 किलो आम पकड़ा

Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
180 kg of Mango recovered, cooked from calcium, chandigarh news
- फोटो : File Photo
पपीते के बाद आम को भी कैल्शियम कार्बाइड से पकाने का मामला सामने आया है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मंगलवार सुबह छापा मारकर करीब 180 किलो आम पकड़ा है। ये आम कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जा रहे थे।
विज्ञापन


फलों के पकाने के लिए केमिकल के इस्तेमाल पर रोक है। डिपार्टमेंट की ओर से डाली रेड का इन फल विक्रेताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा। मंडी में चोरी-छिपे कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। पिछले डेढ़ हफ्ते में फूड सेफ्टी की यह चौथी रेड है। सबसे पहली रेड में ढाई टन पपीता, उसके बाद पांच टन पपीता, फिर 200 किलो आम और मंगलवार को 180 किलो आम पकड़ा गया।
विज्ञापन


इस समय खरीदें तो फल मिलेगा ताजा
विशेषज्ञों का कहना है कि जहां से फलों की सप्लाई होती है, वहां पर केमिकल या इथिलिन नहीं डाला जाता। चंडीगढ़ में फल पकाने का काम होता है। लोगों को यदि स्वच्छ फल खरीदने हैं तो सुबह छह बजे के आसपास मंडी पहुंचें और फल खरीदें। उस दौरान जो भी फल मिलेंगे वे ताजे और स्वच्छ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पहचानें कि फल को केमिकल से पकाया गया है

180 kg of Mango recovered, cooked from calcium, chandigarh news
papaya - फोटो : File Photo
कैल्शियम कार्बाइड से नुकसान
पीजीआई से जुड़े डाक्टरों ने बताया कि केमिकल युक्त फल खाने से न्यूरो से संबंधित बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है।

कैसे पहचानें कि फल को केमिकल से पकाया गया है
यदि फल पूरे एक रंग से पक रहा है तो समझ जाइए कि केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। बिना केमिकल से फल पर कई रंग होते हैं जैसे कि आम कहीं से पीला होगा या फिर हरा। फल में जगह-जगह सफेद रंग के धब्बे जैसे होंगे। इससे आसानी से फल को पहचाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed