फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 IndiGo flights cancelled... Day 1 of the Hayball International Pool Championship in Chandigarh postponed

Chandigarh News: 24 घंटे में दो वारदात, बदमाश कैश और मोबाइल लूटकर भागे

Sun, 07 Dec 2025 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
18 IndiGo flights cancelled... Day 1 of the Hayball International Pool Championship in Chandigarh postponed
चंडीगढ़। पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग इलाकों में बदमाश कैश और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहली घटना में हल्लोमाजरा निवासी 58 वर्षीय सब्जी विक्रेता जबर सिंह सेक्टर-26 से सामान खरीदने जा रहे थे। सेक्टर-29 में ठेले के टायरों में हवा भरते समय एक युवक उनकी जेब से 6,000 रुपये निकालकर भाग गया। जबर सिंह ने पकड़ने की कोशिश की तो वे गिरकर घायल हो गए। आरोपी अपने साथी के साथ ऑटो रिक्शा में बैठकर फरार हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। दूसरी घटना सेक्टर-45 के साइकिल ट्रैक पर हुई जहां सेक्टर-25 निवासी 42 वर्षीय सुनीता का पर्स सफेद एक्टिवा पर आए बदमाश ने छीन लिया। पर्स में 10,000 रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। सेक्टर-34 पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed