हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और सात एचसीएस अधिकारियों का तबादला
- सेकेंडरी एजुकेशन को फिर नया निदेशक, अमनीत पी. कुमार को हटाया
- नगर निगम, पंचकूला की आयुक्त सुमेधा कटारिया को कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। महेंद्रगढ़ के डीसी को बदल दिया गया है। सेकेंडरी शिक्षा की महानिदेशक अमनीत पी. कुमार को हटाकर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का महानिदेशक लगाया है। नगर निगम, पंचकूला की आयुक्त सुमेधा कटारिया राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक लगाई गई हैं।
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन अब सेकेंडरी शिक्षा निदेशक होंगे। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डीके बेहरा को हैफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। राजीव मेहता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और शहरी संपदा विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी होंगे। राम कुमार सिंह को महेंद्रगढ़ का डीसी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
करनाल के डीसी निशांत कुमार यादव को स्मार्ट सिटी लिमिटेड, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। प्रदीप दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और ऐपीजेड, फरीदाबाद के विशेष अधिकारी का भी जिम्मा संभालना होगा। मंदीप कौर को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक लगाया गया है।
प्रतिमा चौधरी अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अंबाला और शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला की मुख्य कार्यकारी होंगी। अनिश यादव को हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। विक्रम रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। महावीर सिंह (नामित) को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के डीसी जगदीश शर्मा नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त लगाए गए हैं। विरेंद्र लाठर को यमुनानगर का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। ललित कुमार सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। उत्तम सिंह को सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। राहुल हुड्डा नगर निगम, करनाल के आयुक्त होंगे।
एचसीएस दिनेश यादव अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा बने
एचसीएस अधिकारियों में दिनेश सिंह यादव को उच्चतर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। विवेक पदम सिंह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) होंगे। सुरेंद्र सिंह-1 को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। जग निवास झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। सतबीर सिंह को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। सुशील कुमार-1 नगर निगम, पानीपत के आयुक्त होंगे। अशोक कुमार बंसल को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।