फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1786 students of Haryana are studying in Ukraine

केंद्र ने सौंपी सूची: हरियाणा के 1786 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे, अभी 91 ही स्वदेश लौटे, परिवारों से संपर्क करने का निर्देश

Mon, 28 Feb 2022 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 06:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे अन्य विद्यार्थियों को भी निकाला जा रहा है। बेशक मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन सरकार अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
1786 students of Haryana are studying in Ukraine
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार ने यूक्रेन में पढ़ रहे हरियाणा के विद्यार्थियों की सूची सौंप दी है। प्रदेश के 1786 विद्यार्थी यूक्रेन में अध्ययनरत हैं। इनमें से 91 सकुशल स्वदेश लौट चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को तत्काल अपने-अपने जिलों के विद्यार्थियों के परिवारों से संपर्क करने के लिए अधिकारियों की टीम गठित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डीसी से कहा, परिजन को आश्वस्त किया जाए कि केंद्र और हरियाणा सरकार उनके बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। नकारात्मक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान नहीं दें। डीसी की तरफ से नामित अधिकारी बच्चों के परिवारों के साथ संपर्क करें।
विज्ञापन


नागरिकों की सहायता के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का कार्य सराहनीय रहा है। हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित हेल्प डेस्क पर अब तक 400 से ज्यादा फोन कॉल्स, 800-900 व्हाट्सएप मैसेज और 800 ई-मेल आ चुके हैं। डेस्क पर तैनात अधिकारी लगातार विद्यार्थियों व विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि वह खुद अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं, उन्हें हर हाल में भारत पहुंचाया जाएगा। यूक्रेन से वापस लाए गए विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका धन्यवाद किया है। सोमवार को भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे अन्य विद्यार्थियों को भी निकाला जा रहा है। बेशक मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन सरकार अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed