चंडीगढ़- हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में जेईई मेन व नीट परीक्षा के लिए बनाए 176 केंद्र
- 1 से लेकर 6 सितंबर तक होगी ऑनलाइन जेईई मेन की परीक्षा
- चार राज्यों के 54418 विद्यार्थी 41 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
- नीट की परीक्षा 13 सितंबर को ऑफलाइन होगी
- चार राज्यों के 135 केंद्रों पर बैठेंगे 59793 विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन दोनों परीक्षा के लिए चंडीगढ़-हरियाणा और पंजाब व हिमाचल प्रदेश में 176 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1,14,211 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जेईई मेन के लिए चार राज्यों में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 54418 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऑनलाइन होने जा रही यह परीक्षा 1 से लेकर 6 सितंबर तक दो पालियों में होगी। इसी तरह चारों राज्यों में नीट की परीक्षा के लिए 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 59793 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। परीक्षा 13 सितंबर को होगी।
ये है प्रदेशवार परीक्षार्थियों का डाटा
जेईई मेन
- प्रदेश परीक्षा केंद्र विद्यार्थी
- चंडीगढ़/मोहाली 5 7263
- हरियाणा 16 24763
- पंजाब 9 13995
- हिमाचल प्रदेश 11 8397
नीट
- प्रदेश परीक्षा केंद्र विद्यार्थी
- चंडीगढ़ 32 15931
- हरियाणा 40 16298
- पंजाब 28 16300
- हिमाचल प्रदेश 35 11264
जेईई मेन व एनडीए की परीक्षा एक ही दिन, विद्यार्थियों का होगा नुकसान
छह सितंबर को जेईई मेन का पेपर देने वाले विद्यार्थी एनडीए की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। एनडीए की परीक्षा भी 6 सितंबर को ही है। शिक्षाविद कुणाल कहते हैं कि जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थी एनडीए के इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जाने के लिए भी एनडीए की परीक्षा जेईई के विद्यार्थी देते हैं। एनडीए की परीक्षा को आगे-पीछे किया जाना चाहिए।