{"_id":"64738761ad6e30e657043e55","slug":"17-year-old-youth-died-due-to-drowning-in-canal-in-hoshiarpur-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत, बाल-बाल बचे पांच साथी, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur News: नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत, बाल-बाल बचे पांच साथी, घर में पसरा मातम
Sun, 28 May 2023 10:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 May 2023 10:27 PM IST
सार
नहर में नहाते वक्त मोहित भाटिया का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। राहगीरों की मदद से मोहित भाटिया को बाहर निकाला गया। तुरंत मंड पंढेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले में कंडी नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य साथी बाल बाल बच निकले। मृत की पहचान मोहित भाटिया निवासी राजा कला गढ़दीवाल के रूप हुई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि देर शाम मंड पंढेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक युवक की नहर में डूबने से मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों को सारी घटना की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
अन्य साथियों से पूछताछ के दौरान सामने आया की मोहित भाटिया पुत्र अमरीक सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, विपनप्रीत व गुरदीप सिंह के साथ शनिवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी होने के कारण अपने मोटरसाइकिल से गांव सहोड़ा कंडी स्थित गगन जी का टीला में नतमस्तक होने आए थे। शिव मंदिर में नतमस्तक होने के पश्चात ही मंदिर से वापस आते समय देर शाम सभी वडला गांव के पास स्थित कंडी नहर में नहाने लगे।
विज्ञापन
नहाते समय मोहित भाटिया का पैर नहर मे फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। राहगीरों की मदद से मोहित भाटिया को नहर से निकाला गया। इसके बाद सभी दोस्तों ने उसे मंड पंढेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन