{"_id":"64ae8b50162e8394110feab6","slug":"17-year-old-boy-killed-after-being-kidnapped-in-firozpur-of-punjab-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: 17 साल के लड़के को किया अगवा, मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस तक बात पहुंची तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: 17 साल के लड़के को किया अगवा, मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस तक बात पहुंची तो कर दी हत्या
Wed, 12 Jul 2023 06:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:13 PM IST
सार
पुलिस ने शार्थिक का शव बरामद कर लिया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गौरव व सुखचैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सुखचैन फरार है।
विज्ञापन
शार्थिक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में रेलवे कर्मचारी के 17 वर्षीय बेटे को पड़ोसी समेत दो लोगों ने अगवा कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपियों ने लड़के का कत्ल कर शव गांव मलवाल जदीद में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। ब्रहम नगरी निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी कलावती संग बाजार सब्जी लेने गया था, वहां से लौटा तो बेटे शार्थिक ने सब्जी का बैग उठाकर अंदर रखा और फिर कहीं चला गया। काफी देर बाद नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उठाया नहीं।
विज्ञापन
बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। मां ने बेटे के दोस्त गौरव को फोन कर पूछा- क्या शार्थिक उसके साथ है तो उसने इन्कार कर दिया। गौरव को घर बुलाकर शार्थिक के मोबाइल पर कॉल करवाई लेकिन कुछ भी जवाब नहीं आया। गौरव घबराकर वहां से अपने घर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद मां ने शार्थिक के मोबाइल पर कॉल की तो एक व्यक्ति बोला। मां ने उसकी आवाज पहचान ली। हालांकि बाद में आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। जानकारों का कहना है कि आरोपी परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। बात पुलिस तक पहुंच गई तो शार्थिक की हत्या कर शव मलवाल जदीद के पास से गुजर रही गंग कैनाल के पास फेंक दिया।
शक के आधार पर पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गौरव ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सुखचैन सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव मलवाल जदीद के साथ मिलकर शार्थिक की हत्या कर दी है और शव मलवाल जदीद के पास से गुजर रही गंग कैनाल के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गौरव व सुखचैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरव गिरफ्तार है, जबकि सुखचैन फरार है।