फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 notorious people including associates of Kannu Gurjar and Jaggu Bhagwanpuriya gang arrested

Chandigarh News: कन्नू गुर्जर व जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथी समेत 17 कुख्यात गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
17 notorious people including associates of Kannu Gurjar and Jaggu Bhagwanpuriya gang arrested
दो सप्ताह चलाया ऑपरेशन; 18 हथियार, 66 कारतूस और 1.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन

आरोपियों पर पंजाब-हरियाणा में 38 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो सप्ताह तक चलाए ऑपरेशन में हथियारों के व्यापार में शामिल गैंगस्टर कन्नू गुर्जर और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथी समेत अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह तक चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जघन्य अपराधों में शामिल 17 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें कुख्यात अपराधी कन्नू गुर्जर, कुख्यात गैंगस्टर और जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी और अन्य शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में 38 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो समाज के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से ड्रग्स और हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है जिसमें 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 18 अवैध हथियार और 66 कारतूस शामिल है। सीपी शर्मा ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इसके बाद उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed