फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 Minor Prisoners run away from Bal Sudhar grih In Hisar of Haryana

सुधार गृह से 17 बाल बंदी भागे, वार्डरों पर किया हमला, तीन घायल, कई जिलों में अलर्ट

Tue, 13 Oct 2020 06:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
17 Minor Prisoners run away from Bal Sudhar grih In Hisar of Haryana
सुधार गृह से बाल बंदी फरार। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के हिसार में बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार देर शाम 17 बाल बंदी वार्डरों पर हमला करके फरार हो गए। इस हमले में मौके पर तैनात तीन वार्डर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाल बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिये जिले के सभी नाकों के साथ-साथ जिले के साथ लगते अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार बाल बंदियों में किसी को भी नहीं पकड़ पाई थी। घटना के बाद एएसपी उपासना यादव ने बाल सुधार गृह का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने घटनास्थल से सुराग जुटाए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे बाल बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर उनकी गिनती की जा रही थी। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें खाने के लिए ले जाया जाना था लेकिन अचानक से कुछ बाल बंदियों ने वहां तैनात वार्डरों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए इस हमले में वार्डरों को कुछ समझ नहीं आया और बाल बंदियों ने लकड़ी के बिंडों आदि से जो भी उन्हें मौके पर मिला, उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाल बंदी वार्डर की जेब से चाबी निकालकर ताला खोला और वहां से फरार हो गए। हमले में वार्डर तलविंद्र, सुनील और चंद्रकांत घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

ये बाल बंदी फरार

झज्जर निवासी बाल बंदी पर 302, 120बी व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज, दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 34, करनाल निवासी पर 395, 397, 307, 506, 379, 393 व अन्य  (5 थानों में केस दर्ज)। बहादुरगढ़ निवासी पर 363, 366ए, 376, 65, पोक्सो एक्ट दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 506, 34 व आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 307, 341, 506, 34, रोहतक निवासी पर 307, 406, 120बी, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, रोहतक निवासी पर 302, 449, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, 307, 506, हिसार निवासी पर 392, 34, झज्जर निवासी पर 379बी, 394, 397, आर्म्स एक्ट भिवानी निवासी पर 302, 325, 120बी, आर्म्स एक्ट, चरखी दादरी निवासी पर 306, 376, 511, 450, पोक्सो एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 34, 120बी, आर्म्स एक्ट, हिसार  निवासी पर 394, 188, 302, 397, 506, 34, आर्म्स एक्ट के आरोपों में बाल सुधार गृह में बंद थे।

फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म के शामिल
फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म में बंद रहे बाल बंदी शामिल हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध के बाल बंदी शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ तो अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं।

डीएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं। बाल बंदियों को पकड़ने के लिए रात में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मैं खुद भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। राज्यभर के अलावा साथ लगते क्षेत्रों में अलर्ट भेजा गया है। नागरिक संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी संदिग्ध को कोई लिफ्ट न दें । - बलवान सिंह राणा, जिला पुलिस अधीक्षक, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed