फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   168 relatives complained to the authority about the increase in fees

168 परिजनों ने अथॉरिटी को दी फीस बढ़ोतरी की शिकायत

Wed, 10 Jun 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
168 relatives complained to the authority about the increase in fees
चंडीगढ़। सेंट सौपिन्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के 168 परिजनों ने मंगलवार को स्कूल के खिलाफ संयुक्त रूप से फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी को अपनी शिकायत दी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर एकत्रित होकर स्कूल की तरफ से की जा रही मनमानी का विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन

परिजनों ने शिकायत में लिखा कि प्रशासन के आदेशों के बावजूद स्कूल आठ प्रतिशत फीस बढ़ाकर ले रहा है। इसके साथ ही रखरखाव फीस, कंप्यूटर फीस और एनुअल फीस के रुपये भी वसूले जा रहे हैं। स्कूल ने अपनी बैलेंस शीट भी अपलोड नहीं की है। इसके अलावा स्कूल प्राइवेट पब्लिशर की किताबें और नोटबुक स्कूल के अंदर ही बेचते हैं और परिजनों को स्कूल के अंदर से ही महंगी किताबें लेने के लिए मजबूर किया जाता है। यह सीबीएसई के आदेशों का उल्लंघन है, जबकि नियमों के अनुसार एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाना अनिवार्य है। शिक्षा निदेशक बराड़ ने बताया कि अगले सोमवार को फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी की मीटिंग होगी। उसमें परिजनों की ओर से दी गई शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी में हैं ये सात सदस्य
इस कमेटी के कुल सात सदस्य हैं जो मिलकर परिजनों की शिकायत पर फैसला लेते हैं। इन सात सदस्यों में एजुकेशन सेक्रेटरी बतौर चेयरपर्सन, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बतौर मेंबर सेेक्रेटरी, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बतौर मेंबर, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर बतौर मेंबर शामिल हैं। इसके अलावा तीन नामित सदस्य असिस्टेंट कंट्रोलर एफएंडए सीमा शर्मा, पूर्व डायरेक्टर एनसीईआरटी प्रोफेसर किशन कुमार और पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर शिव कुमार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलेटरी अथॉरिटी में ऐसे शिकायत करें परिजन
शिकायतकर्ता को शिकायत पत्र के साथ सेल्फ अटेस्टेड एफिडेविट अपने नाम और पते के साथ संलग्न करना होता है। हर शिकायत की 15 दिनों के अंदर रेगुलेटरी कमेटी की ओर से जांच की जाती है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत फीस रेगुलेटरी कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी रूबिंदरजीत सिंह बराड़ को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed