{"_id":"64a5d659693d9d858b030300","slug":"165-crore-will-be-three-bhk-flat-in-sector-53-chb-issued-draft-brochure-chandigarh-news-c-16-pkl1043-181411-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 1.65 करोड़ का होगा सेक्टर-53 में तीन बीएचके फ्लैट, सीएचबी ने जारी किया ड्राफ्ट ब्रोशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 1.65 करोड़ का होगा सेक्टर-53 में तीन बीएचके फ्लैट, सीएचबी ने जारी किया ड्राफ्ट ब्रोशर
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की तरफ से सेक्टर-53 में लाई जाने वाली नई आवासीय योजना का ड्राफ्ट ब्रोशर बुधवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत तीन बीएचके फ्लैट की कीमत 1.65 करोड़ रखी गई है। ड्राफ्ट में संशोधन के बाद महीने के आखिर तक सीएचबी आवासीय योजना को लांच करने की तैयारी कर रहा है।ब्रोशर के अनुसार सीएचबी ने 372 फ्लैट का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जिसमें तीन बेडरूम फ्लैट, दो बेडरूम फ्लैट और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट शामिल हैं। बोर्ड ने एक बेडरूम के फ्लैट्स नहीं बनाने का फैसला लिया है, क्योंकि चार साल पहले डिमांड सर्वे के दौरान एक बेडरूम के फ्लैट्स के लिए खरीदार नहीं मिले थे। बोर्ड ने पहले यहां 492 फ्लैट्स बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन लोगों की रुचि जानने के लिए करवाए गए डिमांड सर्वे में 178 लोगों ने आवेदन किया था। इसके बाद फ्लैट्स की संख्या को कम कर दिया गया। फ्लैट्स महंगे होने के चलते ही ये डिमांड सर्वे करवाने का फैसला लिया गया था।
जानकारी के अनुसार सीएचबी पहले इन फ्लैट्स को बेचने के लिए ड्रॉ निकालेगा। ड्रॉ में शामिल होने के लिए लोगों को आवेदन करना होगा। जो फ्लैट्स बच जाएंगे, उनको बाद में ई-टेंडरिंग के माध्यम से बेचा जाएगा। बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड शहर में अब तक शहर में 60 हजार से ज्यादा फ्लैट्स बना चुका है। इनमें ईडब्ल्यूएस से लेकर एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी के फ्लैट्स शामिल हैं।
55 लाख रुपये का होगा ईडब्ल्यूएस फ्लैट
हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 की आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस के 80, दो बेडरूम के 100 और तीन बेडरूम के 192 फ्लैट्स बनाने करने का फैसला लिया है। तीन बेडरूम फ्लैट्स की कीमत करीब एक करोड़ 65 लाख रुपये, दो बेडरूम फ्लैट्स की कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की कीमत 55 लाख रुपये के करीब रखी गई है। सीएचबी ने अपना लाभ हटाने के बाद ये दाम तय किए हैं। पहले इन फ्लैट्स के दाम कम थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में निर्माण के बढ़े खर्च की वजह से फ्लैट्स के दाम बढ़ गए हैं। बोर्ड ने आवासीय योजना का ब्रोशर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उसमें योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। बोर्ड ने लोगों से आग्रह किया है कि ड्रॉ में शामिल होने से पहले सभी नियम व शर्तों को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
फ्लैट्स की अनुमानित लागत
वर्ग फ्लैट्स की संख्या कीमत
तीन बेडरूम 192 1.65 करोड़
दो बेडरूम 100 1.40 करोड़
ईडब्ल्यूएस 80 55 लाख