{"_id":"601c48978ebc3e4b4115bd73","slug":"1611-police-personnel-have-been-vaccinated-across-the-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 1611 पुलिसकर्मियों को लगा कोरोना का टीका, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट टीकाकरण में सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 1611 पुलिसकर्मियों को लगा कोरोना का टीका, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट टीकाकरण में सबसे आगे
Fri, 05 Feb 2021 01:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना टीकाकरण केंद्रों में पुलिस कर्मियों की संख्या में दिन प्रतिदिन भारी वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार को राज्यभर में कुल 1146 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया है। अब तक राज्यभर में कुल 1611 पुलिस कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। एक ही दिन में 213 पुलिस कर्मचारियों को टीका लगवाने वाला जालंधर पुलिस कमिश्नरेट सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
123 पुलिस कर्मचारियों को टीका लगवाकर मानसा दूसरे स्थान पर और 101 पुलिस मुलाजिमों को टीका लगवाने के कारण लुधियाना शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंस्पेक्टर जनरल पुलिस (आईजीपी) बठिंडा जसकरन सिंह और पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर सुखचैन सिंह गिल के अलावा नौ एसएसपी और तीन कमांडेंट ने टीकाकरण मुहिम के तीसरे दिन टीका लगवाया।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने उन सभी पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की जो स्वेच्छा से खुद को और अपने लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए टीका लगवा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत की थी। इस दौरान पहला टीका डीजीपी दिनकर गुप्ता को लगाया गया था।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना से सात की मौत
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार आज सात मरीजों की जान चली गई। वहीं, 197 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा ठीक हुए मरीजों की संख्या 160 है। आईसीयू पर एक मरीज है। लुधियाना में 61, जालंधर में 27, पटियाला में 12, एसएएस नगर में 15, अमृतसर में 7, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 10, कपूरथला में 15, संगरूर में 2, फाजिल्का में दो, फतेहगढ़ साहिब में 5, बरनाला में दो और एसबीएस नगर में कोरोना के 22 केस मिले हैं।