फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   161 people donated blood on Satyapal Jain's birthday

सत्यपाल जैन के जन्म दिन पर 161 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 15 Jun 2021 11:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
161 people donated blood on Satyapal Jain's birthday
चंडीगढ़। शहर के पूर्व सांसद, भारत के अपर महासालिसिटर और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्यपाल जैन के जन्मदिन पर सेक्टर-30 के अग्रसेन भवन में लगाए शिविर में 161 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, 73 लोग मेडिकल कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए। इस मौके पर उनके बचपन से लेकर संसद तक की फोटो की झलक दिखाई गई। उनके जीवन पर तीन मिनट की डाक्यूमेंटरी भी दिखाई गई। इस दौरान सत्यपाल जैन के बेटे धीरज जैन, पुत्रवधू डॉ. शायना और पोतियां आध्या व अनायशा जैन भी मौजूद रहीं। शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के महासचिव व सांसद भूपेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

सत्यपाल जैन को फोन पर बधाई देने वालों में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद शामिल रहे। सत्यपाल जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed