फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1600 bikes and 3572 cars will be registered by March

Chandigarh: इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 में बदलाव, अब मार्च तक 1600 बाइक और 3572 कारें होंगी पंजीकृत

Thu, 19 Oct 2023 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 02:20 AM IST
सार

बाइक के पंजीकरण पर कैपिंग लगाते हुए प्रशासन ने दो सप्ताह पहले इनका पंजीकरण बंद कर दिया था। इस निर्णय को स्थानीय बाइक डीलरों और बाइक खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। प्रशासन ने पेट्रोल डीजल कारों के पंजीकरण का कोटा बढ़ाते हुए निजी कारों के लिए 88 प्रतिशत कर दिया है।

विज्ञापन
1600 bikes and 3572 cars will be registered by March
For Reference Only

विस्तार

चंडीगढ़ में पेट्रोल मोटसाइकिल पंजीकृत करवाने वालों को प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 में बदलाव करते हुए बंद पड़े बाइक पंजीकरण को बहाल कर दिया है। ईवी नीति के तहत पेट्रोल बाइक और कारों पर कैपिंग लगाने के चौतरफा विरोध के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने ईवी नीति में संशोधन करते हुए चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 31 मार्च 2024 तक पंजीकरण का कोटा बढ़ाते हुए 85 प्रतिशत कर दिया है, जिसके तहत इस साल सिटी ब्यूटीफुल में 1600 बाइकों का पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन


निजी कारों के लिए 88 प्रतिशत हुआ कोटा
बता दें कि बाइक के पंजीकरण पर कैपिंग लगाते हुए प्रशासन ने करीब दो सप्ताह पहले इनका पंजीकरण बंद कर दिया था। इस निर्णय को स्थानीय बाइक डीलरों और बाइक खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके अलावा प्रशासन ने पेट्रोल डीजल कारों के पंजीकरण का कोटा बढ़ाते हुए निजी कारों के लिए 88 प्रतिशत कर दिया है। मौजूदा वित्त वर्ष में ई-कार के लिए पंजीकरण का कोटा 12 फीसदी किया गया है। पहले इस साल कुल 972 कारों का पंजीकरण हो सकता था, लेकिन अब नीति में संशोधन के बाद 2600 और पेट्रोल-डीजल कारें चंडीगढ़ में पंजीकृत हो सकेंगी। यानी इस साल कुल 3572 कारें पंजीकृत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जुलाई में भी यूटी प्रशासन ने ईवी नीति-2022 में संशोधन किया था। इस बार भी हर साल के लिए बाइक, कार, ऑटो आदि के लिए तय कोटे को भी रिवाइज किया गया है। पहले सात जुलाई को बाइकों का रजिस्ट्रेशन बंद होने वाला था, लेकिन इसमें संशोधन करके कोटे को ढाई गुना बढ़ाया गया। लेकिन हाल ही में प्रशासन ने बाइक का पंजीकरण पूरी तरह से बंद कर दिया था। अब इस पूरे साल पेट्रोल बाइकों का पंजीकरण हो सकेगा। 


नीति के अनुसार हर साल धीरे-धीरे पेट्रोल बाइकों को ईवी से रिप्लेस किया जाएगा और लक्ष्य है कि 2027 तक पूरे शहर में पेट्रोल बाइकों का पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। पैसेंजर ऑटो के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि ई-कार (कमर्शियल) और पर्सनल के कोटे में संशोधन किया गया है। ईवी नीति में संशोधन की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी। मेयर अनूप गुप्ता ने भी पार्षदों के साथ मिलकर बुधवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed