{"_id":"5b55edf34f1c1b51748b69fb","slug":"16-yr-old-pakistani-prisoner-said-india-is-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रिहा आसिफ नहीं जाना चाहता पाकिस्तान, कहा- भारत बहुत अच्छा, सरकार मुझे यहां रहने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से रिहा आसिफ नहीं जाना चाहता पाकिस्तान, कहा- भारत बहुत अच्छा, सरकार मुझे यहां रहने दें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
14 वर्षीय आसिफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच कैदियों के अदला-बदली के समझौते के तहत भारत ने सोमवार को एक पाकिस्तानी बच्चे को वापस भेज दिया। इस दौरान 15 अन्य नागरिकों को भी रिहा किया जाना था लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब उन्हें अगले हफ्ते वापस भेजा जाएगा। आरएस पुरा जेल से रिहा 14 वर्षीय आसिफ को बीएसएफ के सहायक कमांडेंट निर्मल सिंह ने पाक रेंजर्स के सुपरिंटेंडेंट मोहम्मद फैजल के हवाले किया। आसिफ 2017 में गलती से बार्डर क्रास करके आ गया था।
इसके बाद उसे छह महीने की सजा हुई थी फिर बाल सुधार घर में रखा गया था। अटारी-वाघा सीमा पर अपनी रिहाई के दौरान आसिफ ने कहा कि जब मैं पकड़ा गया था, तो मैं गलती से सीमा पार कर भारत आ गया था। यहां मैं 14 महीने रहा हूं। भारत बहुत अच्छा है और मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहता हूं। मैं एक नौकरी चाहता हूं । मेरी इच्छा है कि भारत सरकार मुझे यहां रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
I crossed border by mistake when I was caught. I was here for 14 months. I don't want to go back. India is good. I can get a job. I wish Indian govt would let me stay: Ashfaq Ali, 16-yr-old Pakistani prisoner who was arrested last year, after being released,at Attari-Wagah border pic.twitter.com/O2XbR54Huw
— ANI (@ANI) July 23, 2018विज्ञापन