फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 years old Shivangi will now climb on Everest

इन पहाड़ों की चढ़ाई के बाद, 16 साल की शिवांगी अब चढ़ेगी एवरेस्ट

Sun, 07 Jan 2018 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 07 Jan 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
16 years old Shivangi will now climb on Everest
16 साल की शिवांगी चढ़ेंगी एवरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करके विश्व स्तर पर हरियाणा का नाम चमकाने के लिए 16 वर्षीय शिवांगी पूरी तैयारी में है। शिवांगी उत्तर भारत की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनने का खिताब अपने नाम करने जा रही है। 
विज्ञापन


शिवांगी पांच अप्रैल से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू करेगी। इससे पहले शिवांगी लेह-लद्दाख में 6153 मीटर ऊंची चोटी की चढ़ाई कर चुकी है। भारत की सबसे खतरनाक पर्वत चोटी दार्जिलिंग में जोंगड़ी नामक चोटी को नौ महीने पहले फतह कर चुकी है। अब शिवांगी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके विश्व में जिले का नाम रोशन करने वाली है। शिवांगी की माता आरती पाठक ने बताया कि शिवांगी स्वभाव से बहुत ही जिद्दी है। जो काम करने की जिद्द कर लेती है, वह काम करके ही दम लेती है।
विज्ञापन


शिवांगी को टीवी पर भारत की दिव्यांग पर्वतारोही अरुणा सिन्हा का वीडियो देखकर प्रेरणा मिली। शिवांगी ने कहा कि दिव्यांग होते हुए भी मेहनत और लग्न से अरुणा सिन्हा ने माउंट एवरेस्ट को जीता है। उसी प्रकार मैं भी बहन अरुणा सिन्हा की तरह ये कारनामा करके दिखाऊंगी। तब से लेकर आज तक शिवांगी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शिवांगी पाठक को माउंट एवरेस्ट चढ़ाई करने के लिए जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेन से बेसिक और एडवांस कोर्स किया है। इसमें शिवांगी को एल्फा ग्रेड मिला है। यह ग्रेड करने वालों को ही एवरेस्ट चढ़ने के लिए अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार की दूसरी बेटी चढे़गी एवरेस्ट
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली शिवांगी दूसरी बेटी होगी। इससे पहले अनीता कुंडू दो बार इस चोटी को फतह कर चुकी है। इसमें दोनों ओर से पर्वत चढ़ने का रिकॉर्ड अनीता के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed