फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 years old rape victim delivery, parents run away and left her in hospital

16 साल की लड़की ने जन्मी बच्ची, मां बाप ने किया वो सुलूक सोच नहीं सकता कोई

Thu, 31 Aug 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 31 Aug 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
16 years old rape victim delivery, parents run away and left her in hospital
10 साल की रेप पीड़िता मां बनी
16 साल की लड़की मां बनी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। फिर लड़की के मां बाप ने वो सुलूक किया, कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा किया जा सकता है। मामला हरियाणा के पानीपत का है। शहर के नूरवाला में रहने वाली 16 साल की रेप पीड़िता द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


नाबालिग सिविल अस्पताल में पेट दर्द होने पर अपना चेकअप कराने आई थी और अस्पताल परिसर में ही ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया। बुधवार को दोपहर के वक्त एक लड़की अपनी मां व पिता के साथ सिविल अस्पताल में आई। वे जब ऑटो में अस्पताल परिसर में दाखिल हुए तो लड़की ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। इसका पता चलते ही डॉक्टर व स्टाफ ऑटो के पास पहुंचे और जच्चा व बच्चा का अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू कराया। नाबालिग ने खुलासा किया कि उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूसरे युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। उसके गर्भवती होने का पता लगने के बाद वह भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता कपड़े लाने का बहाना बनाकर फरार हो गए

16 years old rape victim delivery, parents run away and left her in hospital
pregnant girl delivery
नाबालिग को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे माता-पिता बच्ची पैदा होने के बाद उसे साथ लेकर जाने पर अड़े रहे, लेकिन स्टाफ नर्स ने मामला संदिग्ध होने पर जच्चा-बच्चा की छुट्टी करने से इनकार कर दिया। पूछताछ करने पर नाबालिग के माता-पिता कपड़े लाने का बहाना बनाकर उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और नाबालिग का हालचाल जाना।

सीजेएम ने थाना शहर व किला पुलिस को मौके पर बुलाया और नाबालिग के बयान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी की पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा।

 

सीजेएम मोहित अग्रवाल पहुंचे अस्पताल

16 years old rape victim delivery, parents run away and left her in hospital
demo pic - फोटो : अमर उजाला
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्य सरोज नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नाबालिग का हालचाल जाना। स्टाफ ने बताया कि इस मामले की सूचना दोपहर को पुलिस को दी थी, लेकिन सायं तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

सीजेएम ने थाना शहर व किला पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया और नाबालिग के बयान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी की फैक्ट्री के रिकॉर्ड से पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा।

थाना क्षेत्र में उलझी रही पुलिस      
सिविल अस्पताल स्टाफ सदस्यों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि नूरवाला से आई एक नाबालिग के बच्ची को जन्म दिया है और उसके माता-पिता उसे सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए हैं। थाना शहर पुलिस इसे किला थाना का एरिया होने की बात कहती रही और किला थाना पुलिस ने इसे थाना शहर एरिया का केस बताया।

देर सायं सीजेमए मोहित अग्रवाल नाबालिग का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। सीजेएम ने दोनों थाना पुलिस को सिविल अस्पताल बुलाया और अपने थाना क्षेत्र की लड़ाई छोड़ नाबालिग के बयान दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

नाबालिग ने सीजेएम के सामने बताई आपबीती

16 years old rape victim delivery, parents run away and left her in hospital
बच्ची के साथ दुराचार किया
नूरवाला निवासी किशोरी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह मूलरूप से रायबरेली यूपी की निवासी है। उसके परिजनों ने बचपन में ही उसकी शादी बंगाल निवासी रंजन मास्टर के साथ कर दी थी। रंजन की करीब दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। रंजन की मौत के बाद उसकी सास ने उसे घर से निकाल दिया। वह जैसे-तैसे कर अपने मां-बाप के पास पहुंची। इस बीच उसके पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया। मां उन्हें साथ लेकर पानीपत के नूरवाला में आकर रहने लगी और फैक्ट्री में काम करने लगी।

मां ने यहां किसी बबलू नामक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी रचा ली। वह तीन भाई बहनों में बड़ी थी। वह अपने भाई-बहनों के साथ रोजाना देवीलाल पार्क के पास घूमने जाती थी। जहां उसकी मुलाकात नूरवाला निवासी अजय के साथ हुई। जो एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने अजय को आपबीती बताई। अजय ने उसके साथ शादी करने का भरोसा दिया। वह शादी का झांसा देकर कभी उसके घर पर तो कभी बाहर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने अजय पर शादी का दबाव डाला तो वह अपना मकान छोड़कर फरार हो गया।

किशोरी द्वारा ऑटो में बच्ची को जन्म देने की सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचे और हाल-चाल जाना। नाबालिग ने बताया कि माता-पिता ने उसकी शादी बचपन में ही कर दी थी। दो साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता ने मां को छोड़ दिया तो वह पानीपत आ गई और दूसरी शादी रचा ली। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके गर्भवती होने का पता लगने के बाद छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को नाबालिग के बयान दर्ज कराने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोपी की फैक्ट्री से पहचान कर गिरफ्तार किया जाएग। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में दाखिल जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।       
- मोहित अग्रवाल, सीजेएम एवं डीएलएसए, सचिव, पानीपत।       

सीडब्ल्यूसी ने शिकायत दी है कि एक नाबालिग के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाकर उसको गर्भवती कर दिया। नाबालिग ने अब बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग ने सुनील नाम के व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed