फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16-year-old Geetanjali crowned Forever Miss Teen India 2025

Chandigarh News: 16 वर्षीय गीतांजलि बनीं ‘फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025

Wed, 07 Jan 2026 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
16-year-old Geetanjali crowned Forever Miss Teen India 2025
चंडीगढ़। सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा गीतांजलि ने जयपुर में आयोजित ‘फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025’ ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतकर चंडीगढ़ शहर का नाम रोशन किया है। देशभर से आई सौ से अधिक प्रतिभागियों के बीच गीतांजलि ने अपनी शालीनता, आत्मविश्वास और सधी हुई प्रस्तुति से ज्यूरी को प्रभावित किया और फाइनल राउंड में ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन


16 वर्षीय गीतांजलि ने बताया कि यह सफलता उनके लिए केवल एक खिताब नहीं, बल्कि उनकी मां शैली के संघर्ष का परिणाम है। दस वर्ष पहले पिता के स्वर्गवास के बाद शैली ने सिंगल मदर के रूप में अपनी दोनों बेटियों की परवरिश और शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। गीतांजलि कहती हैं कि मां ने मेरा हर सपना अपना माना। उनके सहयोग के बिना यह मुकाम संभव नहीं था।
विज्ञापन

जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में जब गीतांजलि का नाम विजेता के रूप में घोषित हुआ, तो एक पल के लिए उन्हें यकीन नहीं हुआ। ज्यूरी द्वारा पूछे गए सवालों के तार्किक जवाब और मंच पर उनके आत्मविश्वास ने उन्हें विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इवेंट में देशभर से आई फाइनलिस्ट ने भारतीय नारीत्व की आधुनिक और सशक्त छवि पेश की। इस दिव्यता और आत्मसम्मान के माहौल में गीतांजलि ने अपने मजबूत इरादों से अलग पहचान बनाई। आगे की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि वह संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और भविष्य में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लेने का सपना रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed