फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.58 crore will be three BHK flat in Sector-53

Chandigarh News: 1.58 करोड़ का होगा सेक्टर-53 में थ्री बीएचके फ्लैट

Mon, 27 Feb 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
1.58 crore will be three BHK flat in Sector-53
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की तरफ से सेक्टर-53 में लाई जाने वाली नई आवासीय योजना का ब्रोशर तैयार कर लिया गया है। इसमें थ्री बीएचके फ्लैट कीमत 1.58 करोड़ के करीब रखी गई है। ब्रोशर को मंजूरी दिलाने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई जाएगी। तारीख तय करने के लिए सोमवार को बोर्ड के चेयरमैन धर्मपाल के साथ चर्चा होगी। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि मार्च के आखिरी हफ्ते में आवासीय योजना को लांच कर दिया जाएगा। ब्रोशर के अनुसार सीएचबी ने लगभग 340 फ्लैटों का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जिसमें टू व थ्री बीएचके के साथ ईडब्ल्यूएस के लिए फ्लैट शामिल हैं। सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि स्कीम को लेकर बोर्ड ने ब्रोशर तैयार कर लिया है, जिसे अब मंजूरी के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में स्कीम को लांच करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड ने वन बेडरूम फ्लैट्स नहीं बनाने का फैसला लिया है, क्योंकि चार साल पहले डिमांड सर्वे के दौरान वन बीएचके फ्लैट्स के लिए खरीदार नहीं मिले थे। बता दें कि बोर्ड ने पहले यहां 492 फ्लैट्स बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन लोगों की रुचि जानने के लिए करवाए गए डिमांड सर्वे में 178 लोगों ने आवेदन किया था। फ्लैट्स महंगे होने के चलते ही ये डिमांड सर्वे करवाने का फैसला लिया गया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लोग ये फ्लैट्स लेने के लिए तैयार है या नहीं। कीमत अधिक होने के चलते ही अधिकतर लोगों ने फ्लैट्स लेने में रुचि नहीं दिखाई और लोगों को पैसा वापस करना पड़ा था। पहले ड्रा के जरिए फ्लैट्स बेचे जाएंगे और जो बच जाएंगे, उनको बाद में ई-टेंडरिंग के माध्यम से बेचा जाएगा।
विज्ञापन


58 लाख रुपये का होगा ईडब्ल्यूएस फ्लैट
हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 की आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस के 48, टू बीएचके के 100 और थ्री बीएचके के 192 फ्लैट्स बनाने करने का फैसला लिया है। थ्री बीएचके फ्लैट्स की कीमत करीब 1 करोड़ 58 लाख रुपये, टू बीएचके करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की कीमत 58 लाख रुपये के करीब रखी गई है। सीएचबी ने अपना लाभ हटाने के बाद ये दाम तय किए हैं। पहले इन फ्लैट्स के दाम कम थे, लेकिन पिछले कुछ साल में निर्माण के बढ़े खर्च की वजह से फ्लैट्स के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड शहर में अब तक शहर में 60 हजार से ज्यादा फ्लैट्स बना चुका है। इनमें ईडब्ल्यूएस से लेकर एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी के फ्लैट्स शामिल हैं। इसके अलावा बोर्ड आईटी पार्क की आवासीय योजना पर भी काम कर रहा था, लेकिन केंद्र की मंजूरी न मिलने के चलते वह योजना बीच में ही लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट्स की अनुमानित लागत
कैटेगरी फ्लैट्स की संख्या कीमत
थ्री बीएचके 192 1.58 करोड़
टू बीएचके 100 1.35 करोड़
ईडब्ल्यूएस 48 58 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed