फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला में एड्स के मरीज बढ़े, प्रदेश में घटे

पंचकूला में एड्स के मरीज बढ़े, प्रदेश में घटे

Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में एड्स के मरीज बढ़े, प्रदेश में घटे
एड्स दिवस पर विशेष
विज्ञापन


पंचकूला में एड्स के मरीज बढ़े, प्रदेश में घटे

- सबसे ज्यादा गुड़गांव, भिवानी और फरीदाबाद में मरीज
- एड्स की रोकथाम के लिए आर्ट थैरेपी सेंटर्स की कमी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले एड्स मरीजों की संख्या में कमी आई, जबकि पंचकूला शहर में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यह हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बोल रहे हैं। वहीं, इस साल सबसे ज्यादा एड्स पीड़ित प्रदेश के गुड़गांव, भिवानी और फरीदाबाद में सामने आए हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि वे लगातार बीमारी पर अंकुश लगाने में सफल साबित हो रहे हैं।
एड्स मरीजों की संख्या में नजर दौड़ाएं तो प्रदेश में 2017 में कुल 4850 मरीज सामने आए थे, जबकि 2018 में एड्स पीड़ितों की संख्या 2500 रही है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में पिछले साल एड्स से पीड़ित कुल 27 मरीज ही सामने आए थे, जबकि इस साल अभी तक 35 मरीज सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा एड्स पीड़ित हिमाचल में सामने आए हैं, जबकि वहां सबसे ज्यादा आर्ट थेरेपी सेंटर हैं। यहां एड्स से ग्रसित 3900 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


जागरूकता के बाद भी बढ़ रहे मरीज
ऐसा नहीं है कि शहरवासियों को एड्स के प्रति स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक नहीं किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी एड्स मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस शहर में सबसे ज्यादा बाहरी वाहन चालकों की आवाजाही होती है वहां मरीजों की संख्या भी अधिक होती है। यही कारण है कि जागरूकता के बाद भी बीमारी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में ट्रक चालकों की संख्या अधिक
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक ट्रक चालकों की आवाजाही एनसीआर के गुड़गांव, भिवानी और फरीदाबाद में होती है। यही कारण है कि यहां एड्स पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। जबकि पंचकूला में ट्रक चालकों की आवाजाही बहुत कम है। इसीलिए यहां इस साल केवल 34 मरीज ही सामने आए हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विभागीय अधिकारी रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थल पर एड्स से संबंधित जानकारी भरे पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।

हिमाचल में सबसे अधिक सेंटर
एड्स बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग आर्ट थेरेपी का सहारा लेता है। इसका सबसे अधिक छह सेंटर हिमाचल प्रदेश में है, जबकि हरियाणा प्रदेश में एक सेंटर रोहतक में है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में जितने भी मेडिकल सेंटर हैं सभी जगह आर्ट थेरेपी के सिस्टम लगे है।


एड्स की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल जहां 27 एड्स पीड़ित सामने आए थे। वहीं, इस साल 34 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। - सुभाष शर्मा, सीएमओ पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed