फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जैन सन्स टिंबर एंड प्वाईवुड पर आयकर का सर्वे, तीन करोड़ जब्त

जैन सन्स टिंबर एंड प्वाईवुड पर आयकर का सर्वे, तीन करोड़ जब्त

Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
जैन सन्स टिंबर एंड प्वाईवुड पर आयकर का सर्वे, तीन करोड़ जब्त
जैन सन्स टिंबर एंड प्वाईवुड पर आयकर का सर्वे, पांच लाख जब्त
विज्ञापन

सहेड
विभागीय अधिकारियों ने कई कागजात और कंप्यूटर का हार्ड डिस्क कब्जे में लिया

बुधवार दोपहर 12 बजे से वीरवार सुबह तक चली सर्वे की कार्रवाई, दो टीमों ने बारी-बारी खंगाले दस्तावेज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित जैन सन्स टिंबर एंड प्वाईवुड कंपनी के ऑफिस का सर्वे कर आयकर विभाग की टीम ने करीब पांच लाख रुपये जब्त किए हैं। साथ ही तीन करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त संबंधी कागजात बरामद कर उन पर टैक्स संबंधी जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने करीब 18 घंटे की कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण कागजात और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को भी कब्जे में लिया है। आयकर सर्वे से कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को पिछले कई महीनों से जैन सन्स के खिलाफ टैक्स को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर ठीक 12 बजे जैन सन्स के ऑफिस में दस्तक दी और शाम छह बजे तक कार्रवाई में जुटी रही। इसके बाद विभाग की दूसरी टीम ने शाम छह से लेकर वीरवार सुबह छह बजे कंपनी के एक-एक कागजात को बारीकी से खंगाला। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। जब तक आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई को पूरा नहीं कर लिया तब तक किसी भी व्यक्ति न तो कंपनी के अंदर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर से बाहर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों से भी की पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान कंपनी के अंदर करीब 40 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों से खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों द्वारा बताए गए कागजात को चेक करना शुरू किया। जैसे-जैसे समय बीतता गया अधिकारियों के हाथ साक्ष्य लगते गए। जब अधिकारियों के हाथ सबूत लगने शुरू हुए तो उन्होंने कार्रवाई तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल थे 12 से अधिक अधिकारी
आयकर सर्वे के दौरान टीम ने 12 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सर्वे के दौरान कंपनी के बाहर लोगों का तांता लगा रहा।


कोट्स
कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए सर्वे किया गया है। इस दौरान तीन करोड़ की खरीद-फरोख्त संबंधी कागजात बरामद किए हैं, जिसकी जांच चल रही है।
रामेश्वर, आयकर अधिकारी पंचकूला

कोट्स
आयकर विभाग ने कंपनी में सर्वे किया है। इससे ज्यादा अभी मैं कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।
-पंकज जैन, जैन संस टिंबर एंड प्वाईवुड के मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed