फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मनसा देवी गौधाम में शिव विवाह पर जमकर झूमें श्रद्धालु

मनसा देवी गौधाम में शिव विवाह पर जमकर झूमें श्रद्धालु

Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
मनसा देवी गौधाम में शिव विवाह पर जमकर झूमें श्रद्धालु

विज्ञापन

शिव विवाह पर जमकर झूमें श्रद्धालु
माता मनसा देवी गौधाम में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बही ज्ञान गंगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गौशाला ट्रस्ट की ओर से श्रीमाता मनसा देवी गौधाम में श्रीमद्भागवत कथा एवं गोपाष्टमी उत्सव के दूसरे दिन शिव विवाह का भव्य दृश्य दिखाया गया। कथा व्यास डॉ. अमृता दीदी ने शिव विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां श्रीमद्भागवत कथा होती है, वहां-वहां भगवान शिव अपने नंदी एवं गणों के साथ कथा का श्रवण करते हैं। कथा की सार्थकता दैनिक जीवन में आत्मसात करने से होती है। भगवान का स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय बनाकर कल्याण की कामना करनी चाहिए। अन्यथा कथा केवल कानों के मनोरंजन के रुप में ही रह जाती है। बताया कि भागवत कथा के श्रवण से मन की शुद्धि होती है। शिव पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सती के वियोग में शिव की दशा दयनीय हो गई। सती ने भी शरीर का त्याग करते हुए संकल्प लिया था कि अगले जन्म में राजा हिमालय के पुत्री के रुप में जन्म लेकर पुन: शिव की अर्धांगिनी बनेगी। दूसरे जन्म में नारद ने हिमालय को पार्वती को जगदंबा का स्वरूप बताते हुए पार्वती का विवाह शिव से करने का आग्रह किया। शिव विवाह प्रसंग की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर गोधाम के प्रधान कुलभूषण गोयल सिर पर श्रीमद्भागवत कथा उठाकर चल रहे थे। उनके साथ डॉ. नरेश मित्तल, भूपिंद्र गोयल, सुरिंद्र बंसल, कुसुम गुप्ता, राजकुमार भौजिया, तेजपाल गुप्ता, मिठन लाल, हरगोबिंद गोयल, दीपक बंसल, रेखा एवं डॉ नरेश मित्तल, अल्का एवं भूपिंद्र गोयल, सुरेश एवं सुरिंद्र बंसल, शारदा एवं कुसुम गुप्ता, स्वर्ण लता एवं राजकुमार भौजिया, विमला एवं तेजपाल गुप्ता, प्रेमलता एवं एसपी सिंगला, अमितापाल एवं पीसी गुप्ता, रमन एवं संजीव गोयल, सुनीता एवं अशोक गर्ग, बबिता एवं दीपक बंसल, मिठन लाल, एकता एवं हरीश गोयल, मीना एवं हरगोबिंद गोयल, प्रवीण एवं केवल गर्ग, शैली एवं अजय गर्ग, कौशल्या एवं वेदप्रकाश गर्ग, अंशु अग्रवाल, टीना एवं परविंद गर्ग, एकता एवं सतीश सिंगला भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed