फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मानेसर जमीन घोटाले की सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई

मानेसर जमीन घोटाले की सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई

Thu, 01 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मानेसर जमीन घोटाले की सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 34 आरोपी हुए पेश
विज्ञापन

मानेसर जमीन घोटाले की सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई

- मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 34 आरोप हुए पेश
- कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि निश्चित की

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाले के मामले में बुधवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सभी 34 अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तारीख निश्चित की है। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान चालान की स्क्रूटनी में कई दस्तावेजों की कमी पाई गई थी, जिसकी मांग बचाव पक्ष के वकील ने की थी।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। अब इस मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज कपिल राठी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम आया है। मामले में बुधवार को भी सीबीआई ने बचाव पक्ष को बाकी के डाक्यूमेंट्स नहीं दिए। अब अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआई ने हुड्डा सहित 34 के खिलाफ 17 सितंबर 2015 को मामला दर्ज किया था। ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार इस कार्रवाई को सियासी रंजिश का नाम दे रही है। इस मामले में आरोप है कि अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने प्रदेश सरकार के साथ मिलीभगत कर गुरुग्राम में मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भू-स्वामियों को अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed