फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आज आउटसोर्सिंग ड्राइवरों के सहारे रोड पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

आज आउटसोर्सिंग ड्राइवरों के सहारे रोड पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

Mon, 22 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आज आउटसोर्सिंग ड्राइवरों के सहारे रोड पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

विज्ञापन
आज आउटसोर्सिंग ड्राइवरों के सहारे सड़क पर दौड़ेंगी सरकारी बसें
विभाग ने 35 ड्राईवरों की भर्ती की, प्राईवेट स्कूल बसों का होगा संचालन

- आज स्कूल खुलने से यात्रियों की बढ़ेगी और परेशानी
- प्राइवेट बसें दौड़ीं, सरकारी स्टैंड में रही खड़ीं

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हड़ताल के छह दिन के बाद अब हरियाणा रोडवेज की ओर से सोमवार को बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला बस स्टैंड पर 35 आउटसोर्सिंग ड्राईवर रखे गए हैं। वहीं सरकारी बसों का संचालन इन ड्राईवरों से करवाया जाएगा। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए रोडवेज की ओर से यह इंतजाम किए गए हैं।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर चल रही छह दिन की हड़ताल के बाद सरकारी रूटों पर बसें बंद रही। बसें बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार से स्कूल खुलने के बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। इसे लेकर रोडवेज की ओर से सरकारी बसों का संचालन करने के लिए आउटसोर्स पर ड्राईवर रखे गए हैं। लांग रूट की बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को जमकर परेशानी हो रही है। लांग रूट की बसों का संचालन भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला बस स्टैंड से 28 स्कूली बसें हायर की गई थी। इसमें 15 बसों का संचालन किया गया। इसमें 30 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं बसों के संचालन से पहले होमगार्डों को हर रूट पर किराए की सूची देकर किराए लेने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद पिंजौर, कालका, रायपुररानी, मोरनी, जीरकपुर के रूटों पर बसों का संचालन बहाल रहा। बसों का संचालन बहाल करने केे लिए सतलुज पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल और प्राइवेट कंपनी की बसों को हायर किया गया। स्कूल बसें स्कूल के टाइम पर स्कूल के स्टूडेंट्स को ले जाएंगी। इसके अलावा अतिरिक्त समय पर चलेंगी। इसकेे अलावा प्राइवेट बसों का भी हायर किया गया है। यह दिनभर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अक्तूबर को जारी रहेगी हड़ताल
720 प्राइवेट बसों का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी यह स्ट्राइक 22 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस कारण हरियाणा प्रदेश की चलने वाली 4100 बसों का संचालन नहीं हो पाया है।

छह दिन में 60 लाख का नुकसान
पंचकूला बस स्टैंड से बसों का संचालन बहाल नहीं होने के कारण छह दिन में हरियाणा रोडवेज को 60 लाख का नुकसान हो गया। 56 लांग रूट और लोकल 32 रूट की बसों का संचालन नहीं हो पाया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बसों केे संचालन के लिए आउटसोर्सिंग ड्राईवरों की भर्ती की गई है। प्राइवेट बसों का हायर किया जाएगा।लांग रूट की बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। - अरविंद शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed