{"_id":"5bb7c857867a55076f25aef7","slug":"153877100817-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने दी फैक्ट्री से निकल रहे दूषित पानी से हो रही परेशानी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने दी फैक्ट्री से निकल रहे दूषित पानी से हो रही परेशानी की शिकायत
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब। फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को रुकवाओ
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ ने एसडीएम से लगाई गुहार
पिंजौर। रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी से राहत दिलाने के लिए मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ ने एसडीएम कालका से गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि फैक्ट्री से निकल रहे दूषित पानी की निकासी रोकी जाए। एसोसिएशन के प्रधान विजय जोशी, उपप्रधान गुरचरण, महासचिव सुरेंद्र सिंह, कैशियर जगदीप पराशर ने बताया कि लोहगढ़ मार्केट और रिहायशी एरिया में नियमों की अवहेलना करते हुए एक फैक्ट्री चल रही है, जिससे विगत करीब 4 महीनों से निकलने वाला गंदा पानी दुकानों के बाहर और रिहायशी इलाकों में बह रहा है, जिससे मार्केट के दुकानदार, व्यापारियों और रिहायशी एरिया में रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान ने बताया कि इस दूषित पानी से मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिसके चलते उनके बच्चे, परिजन और स्थानीय निवासी बीमार हो रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग करते हुए कहा कि नियमों अनुसार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से निकल रहे गंदे पानी को रोका जाए। अन्यथा मार्केट के दुकानदारों का धंधा चौपट होने की आशंका के चलते वह अपनी दुकानदारी और व्यापार बंद कर अन्य जगह जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।