फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   भाजपा नेता पर अवैध उगाही-जान से मारने की धमकी देने का आरोप

भाजपा नेता पर अवैध उगाही-जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर अवैध उगाही-जान से मारने की धमकी देने का आरोप
भाजपा नेता पर अवैध उगाही और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

- चौकी में शिकायत देकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-9 में एक भाजपा नेता द्वारा एक महिला शोरूम मालिक को धमकाने के बाद मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद करके रोष जताया। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बंसल ने आरोप लगाया है कि भाजपा रमेश राणा अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगवाता है और उगाही करता है। सेक्टर-9 में एक महिला हैंडलूम संचालिका सुमन ने हाल ही में यहां शोरूम खरीदा है। इस शोरूम के आगे भी अवैध रूप से एक फड़ी लगती है। फड़ी लगाने वाले व्यक्ति को सुमन ने हटाने के लिए कहा था।
आरोप है कि रमेश राणा ने महिला को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। सुमन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह इस फड़ी को हटाने के लिए कह रही थीं। लेकिन, रमेश राणा ने कहा कि यह फड़ी यहीं लगेगी। महिला का आरोप है कि उसे भाजपा नेता ने पुलिस चौकी में भी पुलिस वालों के सामने धमका और सीएम के नाम पर भी धमकाया जा रहा है। सुरेंद्र बंसल का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दी थी, लेकिन थाने के बाहर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने बताया कि सुमन का उन्हें दो दिन पूर्व फोन आया था, जिसमेें उसने बताया था कि रमेश राणा द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रंजीता ने कहा कि जिले में भाजपा नेता पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। शहर में अतिक्रमण और अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगवाकर पैसों की उगाही कर रहे हैं। यदि कोई उनके खिलाफ कोई आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसे धमकाने और जान से मारने की धमकी देते हैं। दुकानदारों और महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने सभी आरोपों को नकारा
भाजपा नेता रमेश राणा ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। राणा ने कहा कि उन्होंने कोई अवैध रेहड़ी नहीं लगवाई और न ही किसी रेहड़ी-फड़ी वालों से उगाही करते हैं और न ही करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी को धमकाने का कोई मतलब नहीं बनता है। कुछ लोग एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed