{"_id":"5ba010dc867a557f373db90e","slug":"15372167141-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट केस में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट केस में हुई सुनवाई
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट केस में हुई सुनवाई
- एनआईए में मौजूदा एसपी विशाल गर्ग के बयान हुए दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में पंचकूला की एनआईए कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में केस के मुख्य आरोपी बाबा असीमानंद समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील मुकेश गर्ग ने बताया कि सुनवाई में सोमवार को गवाह विशाल गर्र्ग, जो कि एनआईए में मौजूदा एसपी हैं के बयान दर्ज हुए हैं। फिलहाल विशाल की गवाही का क्रॉस एग्जामिनेशन जारी है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार 18 सितंबर को होगी। मंगलवार को ही विशाल गर्ग का क्रॉस पूरा होगा। वहीं मामले में अब तक कुल 224 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि 18 फरवरी 2007 को समझौता एक्सप्रेस में एक विस्फोटक आतंकवादी घटना हुई थी। ये ट्रेन दिल्ली से अटारी, पाकिस्तान जा रही थी। घटना को अंजाम हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक दिया गया था। विस्फोट से लगी आग में करीब 68 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे। घटना में मरने वाले ज्यादातर लोग पाकिस्तानी थे।