फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कांग्रेसी की गुटबाजी के चलते पंचकूला में भारत बंद असफल रहा

कांग्रेसी की गुटबाजी के चलते पंचकूला में भारत बंद असफल रहा

Tue, 11 Sep 2018 04:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी की गुटबाजी के चलते पंचकूला में भारत बंद असफल रहा
कांग्रेस का भारत बंद बेअसर, शहर में खुली रहीं दुकानें
विज्ञापन


- कांग्रेसी की गुटबाजी के चलते पंचकूला में भारत बंद असफल रहा
- कांग्रेसियों के निकलते ही लोगों ने फिर से खोल ली दुकानें

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सोमवार को कांग्रेस का भारत बंद बेअसर रहा। कांग्रेस नेता सिर्फ पंचकूला के सेक्टरों की मार्केटों को बंद कराने के नाम पर फोटो खिंचवाते नजर आए। एक तो वैसे हीं सोमवार को पंचकूला मार्केट की अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं, बावजूद इसके शहर की सारी दुकानें खुली थी। कांग्रेसी शहर की मार्केटों को बंद करवाने में सफल नहीं हो पाये। कांग्रेसियों ने कुछेक जगह दुकानें बंद करवाई, तो उनके निकलते ही लोगों ने दुकानें खोल ली। कांग्रेसी की गुटबाजी के चलते पंचकूला में भारत बंद असफल साबित रहा।

मार्केट एसोसिएशन ने समर्थन किया
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव अंजली बंसल ने सोमवार को भारत बंद के दौरान विभिन्न मार्केटों का दौरा करके दुकानदारों से पैट्रोल एवं डीजल के दामों के खिलाफ समर्थन मांगा। कई मार्केट एसोसिएशन ने अपनी मार्केट बंद रखी और कांग्रेस के बंद में सहयोग दिया। अंजली बंसल के साथ राजेश कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, सेक्टर-15 एसोसिएशन के प्रधान विजय शर्मा, नरेंद्र आहूजा, अनिल मेहता, कुलदीप वशिष्ठ, रणदीप राणा, पुष्पिंद्र राणा, बुंबल राणा सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने मार्केट बंद की अपील की
कांग्रेस विधायक दल की नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किरण चौधरी पहुंची। जिन्होंने पंचकूला शहर की विभिन्न मार्केट में दौरा कर दुकानदारों से मार्केट बंद करने की अपील की। उनके साथ हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता भी थीं। कांग्रेसियों ने जगह-जगह जाकर लोगों से बंद में सहयोग की अपील की। किरण चौधरी ने कहा कि पेट्रोल का रेट 80 के पार हो गया है और डीजल भी 70 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा में बिक रहा है। वरिष्ठ उपप्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है और गरीब लोगों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, दिनेश जांगड़ा, विमला सांगवान, अनिल चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिरसवाल, युवा कांग्रेस के जिला उपप्रधान डॉ. कादिर, प्रमोद डाबला, संजीव शर्मा, प्रेम सिंह मलिक, सुनील शर्मा, कर्मचंद, रणदीप राणा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने सेक्टर-चार की मार्केट में जाकर दुकानें बंद करवाई। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने लोगों का बंद में सहयोग करने पर आभार जताया। उनके साथ सीमा भारद्वाज, राघव विज, राकेश शर्मा, संजीव शर्मा संजू, यूकेश शर्मा, आर चौपड़ा भी उपस्थित थे। एआईसीसी के सदस्य प्रताप चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने सेक्टर-सात में दुकानें बंद करवाई। मौके पर पूर्व पार्षद लिली बाबा, जलमेघा दहिया, भावना गुप्ता, राजवीर चौधरी, बलजीत चौधरी, पूर्व उपप्रधान तरसेम गर्ग, पूर्व ब्लाक प्रधान आरसी गुप्ता, कुलदीप चितकारा, पूर्व प्रधान मुकेश मल्होत्रा, पूर्व प्रधान बालकृष्ण बंसल, कमलेश लोहाट, आरबी पाहुजा, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed