फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   प्रदेश भर के नौजवान आज करेगें विधानसभा की कूच

प्रदेश भर के नौजवान आज करेगें विधानसभा की कूच

Fri, 07 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के नौजवान  आज करेगें विधानसभा की कूच
प्रदेश भर के सक्षम नौजवान आज करेंगे विधानसभा कूच
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को लाखों ज्ञापन सौंपने व ईमेल भेजने के बाद भी मिली नाकामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सक्षम युवा संघर्ष समिति के सहयोग से प्रदेश भर के सैकड़ों सक्षम नौजवान अपनी मांगों को लेकर आज विधानसभा की ओर कूच करेंगे। जिसकी शुरुआत यवनिका पार्क से होगी जहां सभी नौजवान इकट्ठे होकर सभा का आयोजन करेंगे। समिति के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि हम सभी लंबे समय से अपनी समस्याओं के प्रति सरकार को अवगत करवा रहे हैं। अब तक हम हर जिले में ज्ञापन सौंपने के अलावा मुख्यमंत्री को लाखों ईमेल भेज चुकेे हैं। लेकिन अभी तक कुछ न हो सका।

बता दें प्रदेश सरकार ने एक नवंबर 2016 को स्नातक व स्नातकोत्तर युवाओं के लिए 35 वर्ष की आयु तक केवल तीन साल काम देने की सक्षम योजना लागू की थी। इसके तहत महीने में 100 घंटे का काम करने के लिए मानदेय और बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान है। अभी तक इस योजना में 70,000 से ज्यादा युवाओं ने आवेदन दाखिल किए है। इन युवाओं में से एक बार विभिन्न सरकारी विभागों में 14,000 के आसपास युवाओं को सीमित समय के लिए कार्य मिलता है। इसके बाद हटाकर दूसरे युवाओं को भी समिति समय के लिए लगाया जाता है। इसी के चलते काम निरंतरता में नहीं मिल रहा है और पढ़ेे-लिखे योग्यता प्राप्त युवाओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


ये हैं मांगे...............
- तीन और 35 साल की समयावधि की शर्तें तुरंत हटाई जाए।
- सक्षम नौजवानों को टीए-डीए दिया जाए।
- खाली पदों पर तुरंत स्थायी भर्ती निकाली जाए।
- अनुभव के आधार पर सक्षमों को वरीयता दी जाए।
- पहचान पत्र बनाए जाए और आए दिन विभागों की अदला-बदली बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed