{"_id":"5b8d954e42c792466578d2e2","slug":"15360054402-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्ट्मी पर सुबह से शाम तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्ट्मी पर सुबह से शाम तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर सुबह से शाम तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- दूध से अभिषेक कर भक्तों ने की ठाकुर जी की पूजा
- पर्दे के पीछे के कलाकार दिलीप की मेहनत लाई रंग
- झांकियों के माध्यम से दर्शाई श्री कृष्ण की जीवन लीला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जन्माष्टमी के त्योहार पर पूरा दिन मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल व भीड़ नजर आई। भक्तगण सुबह से लेकर शाम तक गोपाल के दर्शन के लिए मंदिरों के चक्कर काटते नजर आए। पंचकूला सेक्टर-दो स्थित श्री राम मंदिर जन्माष्टमी के पर्व पर भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना। भक्तों ने सुबह गोपाल की आरती करने के बाद संध्याकाल को गोपाल का दूध से अभिषेक किया। जिसके पश्चात मंदिर में उपस्थित लोगों ने भजन कीर्तन कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। मथुरा से आए बृज लोक कथा के सदस्यों की नृत्य प्रदर्शन ने पंडाल में उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया।
एक महीने की कला आज रंग लाई
कोलकाता से दो अगस्त को पंचकूला आए कारीगर दिलीप कुमार ने बताया कि वह एक महीने पहले कोलकाता से झांकियां बनाने के लिए यहां आ गए थे। जिन्हें तैयार करने के लिए उन्होंने सुबह से लेकर देर रात तक तैयारी की थी। उनकी मेहनत जन्माष्टमी की शाम रंग लाई। जब उनके द्वारा बनाई गई झांकियों को हमेशा की तरह इस बार भी भक्तों ने प्यार से सराहा। दिलीप कुमार ने बताया कि इन झांकियों को तैयार करने के लिए वह कलकत्ता से काली मिट्टी व जरूरत का अन्य सामान जो पंचकूला में मौजूद नहीं वह साथ लेकर आए थे। बता दें इस बार झांकियों में 22 प्रकार की झांकियां तैयार की गई थी जिनमें श्री कृष्ण के साथ-साथ भगवान राम के जीवन लीला के अंश भी दर्शाए गए थे। पूतना वध की झांकी इस बार कारीगर की नई कलाकृतियों में प्रमुख रही।
वुडलैंडस हाउस स्कूल ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाया
वुडलैंडस हाउस स्कूल सेक्टर-8 में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत आनंद और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल द्वारा आयोजित जन्माष्टमी के त्यौहार में स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लिए राधा-कृष्ण के पहनावे में नजर आए। त्योहार के चलते पूरा स्कूल परिसर सुंदर सजावत के साथ सजा हुआ नजर आया। इस अवसर पर नर्सरी-डी के बच्चों द्वारा लीला नामक नाटक का मंचन किया। जिसमें कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया गया। इस मौके पर स्कूल के अन्य छात्रों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।