{"_id":"5b8d954742c792462e3b4a68","slug":"153600543318-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, लारवा मिलने पर नहीं हो रहा एंटी लारवा दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, लारवा मिलने पर नहीं हो रहा एंटी लारवा दवा का छिड़काव
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, लारवा मिलने पर नहीं हो रहा एंटी लारवा दवा का छिड़काव
- डेंगू और मलेरिया के जिले में 50 से ज्यादा मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। नतीजतन जिले में डेंगू और मलेरिया के लारवा पाए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के घरों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव नहीं करवाया जा रहा। वहीं कालका एरिया में डेंगू के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो पिछले माह के आखिरी सप्ताह में मलेरिया विंग की तरफ से डायरेक्टर मलेरिया को डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके बाद भी डेंगू और मलेरिया के नए मामलों की रिपोर्ट अब तक डायरेक्टर के पास नहीं भेजी गई। वहीं, जहां से डेंगूू के मरीजों की पुष्टि हुई है, वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की तरफ से जांच भी नहीं की गई। पिंजौर निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी बेटी मान्या को फीवर था, जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई, लेकिन अब तक उनके घर में और आसपास के एरिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लारवा दवा का छिड़काव नहीं करवाया गया।
इन जगहों से आए डेंगू के नए मामले
कालका से दो, बिटना कालोनी से एक, पिंजौर से एक, पिंजौर के रतपुरकालोनी से एक, पंचकूला सेक्टर-4 से एक सहित दर्जनों मामले आसपास के एरिया से सामने आए हैं।