फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   स्नैचिंग के दो आरोपियों को पांच साल की कैद

स्नैचिंग के दो आरोपियों को पांच साल की कैद

Thu, 30 Aug 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग के दो आरोपियों को पांच साल की कैद
स्नैचिंग के दो आरोपियों को पांच साल की कैद
विज्ञापन


- सेक्टर-7 में कार पार्क करने के दौरान की थी वारदात
- स्नैचिंग में उड़ा ले गए थे 4,80,000 रुपये, लैपटॉप, आईपैड और एक डायरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बुधवार को ऋतु टैगोर की कोर्ट ने स्नैचिंग मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी रवि कोठारी और फिरोजपुर पंजाब निवासी सोनू के रूप में हुई है। कोर्ट ने कैद के साथ ही दोनों को 55-55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला मार्च 2017 का है। दोनों चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहते थे।
जानकारी के अनुसार, शहर के पॉश इलाके सेक्टर-7 में मार्च 2017 में रवि कोठारी और सोनू ने रात को चाकू की नोक पर डॉक्टर दंपती से 4.80 लाख रुपये लूट लिए थे। यह लूट तब हुई जब डॉ. प्रभदीप सोही अपने घर के अंदर गाड़ी खड़ी करने जा रहे थे। पीछे से एक लुटेरा आया और चाकू की नोक पर कैश से भरा बैग छीन ले गया था। दरअसल डॉ. सोही अपनी बीएमडब्ल्यू में चंडीगढ़ स्थित अपने क्लीनिक से रात करीब 9.30 बजे घर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की और बैग लेकर घर के अंदर जाने ही लगे थे कि पीछे से एक लुटेरा आया और सीधा कैश से भरे बैग पर हाथ डाला। इस दौरान डॉ. सोही के साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों बचाव करने लगे तो लुटेरे ने उनको चाकू मारने की भी कोशिश की और फिर भाग निकले थे। प्रभदीप के मुताबिक लुटेरे का साथी सेक्टर 7/8 की डिवाइडिंग पर सेक्टर-8 की तरफ कार स्टार्ट करके खड़ा था। जब वह लुटेरे के पीछे भागे तो वह कार में बैठा और भाग गए। प्रभदीप ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था और कार स्कोडा थी। प्रभदीप के बैग में करीब चार लाख 80 हजार रुपये कैश था, जो उसके क्लीनिक की कलेक्शन थी। बैग में लैपटॉप जरूरी दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन

डॉक्टर सोही ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस केस हाईप्रोफाइल होने के कारण गंभीरता से जांच की और गाड़ी के नंबर को सर्च करती हुई आरोपियों तक पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था और रिमांड पर लेकर स्नैचिंग के सामान को बरामद कर लिया था। डॉक्टर की गाड़ी से चार लाख 80 हजार रुपये, एक लैपटॉप, एक आईपैड और एक डायरी छीनकर भाग निकले थे। इस मामले की डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया और पूछताछ के दौरान इनकी निशानदेही पर स्नैचिंग का सारा सामान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed