{"_id":"5b426ce34f1c1b56238b5461","slug":"153107990514-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के उस्मान बने आम केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के उस्मान बने आम केसरी
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के उस्मान बने आम केसरी
- पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन में आयोजित 27वें दो दिवसीय मैंगो मेले में दूसरा स्थान सहारनपुर के ही तफजील अहमद ने जीता
- हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड के आम उत्पादकों ने मैंगो मेले में किया था प्रतिभाग, देहरादून के निर्मल तोमर को सांत्वना पुरस्कार मिला
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन में आयोजित 27वें दो दिवसीय मैंगो मेले के समापन अवसर पर हरियाणा बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह ने आमों व आम से बनी विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मातिन किया। इस अवसर पर उनके साथ किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. रमेश यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक विकास यादव तथा मिशन निदेशक डॉ. भगत सिंह सहरावत भी उपस्थित थे। डॉ. सैनी ने आम की विभिन्न किस्मों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव रायपुर के उस्मान ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आम केसरी का खिताब हासिल किया, जबकि सहारनपुर निवासी तफजील अहमद को द्वितीय स्थान और देहरादून (उत्तराखंड) के निर्मल तोमर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार आम उत्पादक संस्थानों की श्रेणी में उत्तराखंड राजकीय बाग काशीपुर को प्रथम व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर राजकीय कंपनी बाग को द्वितीय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न किस्मों में आम केसरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 15 हजार रुपये की राशि, द्वितीय स्थान के लिए 11 हजार तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए 5100 रुपये की राशि के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए। जबकि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आम उत्पादक संस्थानों को शील्ड व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। विभिन्न संस्थान, विभाग व विश्वविद्यालय की आम प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के लिए आम की चौसा किस्म के लिए यमुनानगर के आरआरएस बुरिया को, मलिका के लिए कुरुक्षेत्र सीएसटीएफ लाडवा, आम्रपाली के लिए यमुनानगर आरआरएस बुरिया, रामकेला में यमुनानगर जीजीएन छछरौली को चुना गया। आम से बनाई विभिन्न खाद्य वस्तुओं की श्रेणी की प्रतियोगिता में स्कैश के लिए हिमाचल ऊना के रोहित व यमुनानगर बिलासपुर की नीरज रानी को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, जूस के लिए सिरसा की सरोज को द्वितीय, चटनी के लिए पिंजौर के बलविंदर लांबा को प्रथम, कुरुक्षेत्र पीपली की नेहा सिंह को द्वितीय, मुरब्बा में पिंजौर की अमरिंदर कौर व हिमाचल ऊना की नीति अंगरा को प्रथम व द्वितीय, आम पापड़ में यमुनानगर बिलासपुर की नीरज रानी, फतेहाबाद बीजलपुर- के विजेन्द्र को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, आचार के लिए रोहतक के लिए जगमिन्दर को, अंबाला नारायणगढ़ के अविनाथ गर्ग को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, जैम के लिए कुरुक्षेत्र की रीना को प्रथम, यमुनानगर की माया को द्वितीय, मैंगो पल्प के लिए पिंजौर के बलविंदर लांबा को प्रथम, पटियाला की शरणजीत को द्वितीय और स्लाईस के लिए सेक्टर-7 पंचकूला को जितेन्द्र शाही को प्रथम स्थान के लिए, आम पन्ना में करनाल एसटीआई उचानी को प्रथम, बिस्कुट में फतेहाबाद के राहुल को प्रथम, लड्डू/बर्फी में यमुनानगर की सत्या रानी को द्वितीय व बर्फी में यमुनानगर रादौर के सोमनाथ को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100-5100 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100-2100 के नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आमों की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दशहरी किस्म में अंबाला क किरना देवी, गौरव व अमर सिंह को प्रथम जबकि अंबाला के सूरज भान, यमुनानगर के पंकज व सविता को द्वितीय स्थान क लिए, लंगड़ा में अंबाला की बबीता व उत्तर प्रदेश सहारनपुर के सतीश कुमार को प्रथम, बिलासपुर के ऋषिपाल व अंबाला के सुमित को द्वितीय, चौसा में पंचकूला फतेहपुर के नदीम, यमुनानगर के राघव को प्रथम तथा यमुनानगर के रणगील सिंह व सतीष को द्वितीय, बॉम्बे ग्रीन के लिए यमुनानगर के विशाल को प्रथम व सतीश को द्वितीय, मलिका के लिए पटियाला पंजाब के निहाल बाग के प्रवीन एवं दिवजोत को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, आम्रपाली में अंबाला की रितिका व आकाश को प्रथम व द्वितीय, रटोल में अंबाला के राजकुमार, यमुनानगर जगाधरी के इस्लाम को क्रमश: प्रथम व द्वितीय, रामकेला में उत्तर प्रदेश सहारनपुर के तफजील अहमद को प्रथम और अंबाला के जरनैल को द्वितीय एवं अन्य दूसरी किस्मों में उत्तराखंड काशीपुर के संजय सिंह, अंबाला की मीनू व उत्तर प्रदेश सहारनपुर के तफजील अहमद को क्रमश: प्रथम व द्वितीय-द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100-5100 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100-2100 के नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।