फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फर्स्ट क्रांति और सेकेंड रनरअप समीरा के नाम, संजना को फेस ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

फर्स्ट क्रांति और सेकेंड रनरअप समीरा के नाम, संजना को फेस ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

Mon, 09 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फर्स्ट क्रांति और सेकेंड रनरअप समीरा के नाम, संजना को फेस ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड
- फर्स्ट रनरअप क्रांति और सेकेंड समीरा के नाम, संजना को फेस ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। तालियों की गड़गड़ाहट और म्यूजिक की मस्ती के बीच शिवानी को मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया 2018 सीजन-2 की विजेता घोषित किया गया। फर्स्ट रनर-अप रहीं क्रांति गुलेरिया, जबकि समीरा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियों को उपहार, ट्राफियां और सब-टाइटल प्रदान किए गए। अपनी तरह की एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता, मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया 2018, सीजन-2 यहां होटल पार्क प्लाजा में आयोजित हुई। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन, एक जाने-माने पेजेंट आयोजक तथा रियेलिटी डांस शो बूगी बूगी विजेता हरदीप अरोड़ा एवं दक्ष डिजिटास के विनोद कुमार ने किया था।
हरदीप अरोड़ा ने कहा यह ईवेंट उन सभी महिलाओं के लिए प्लान की गई थी जो मॉडल बनना चाहती हैं, लेकिन उनका अतिरिक्त वजन उनके सपनों के रास्ते में आड़े आता है। इस शो ने लंबे और पतले शरीर के एक निश्चित आकार वाले सामाजिक मानकों की रूढ़िवादी सोच को तोड़ने में मदद की है।
विज्ञापन

प्लस साइज की 52 मॉडलों ने पेजेंट में हिस्सा लिया और विभिन्न पहलुओं से अपनी सुंदरता और क्षमता प्रदर्शित की। समारोह में प्रथम ब्रिटिश एशियन प्लस साइज मॉडल और ई-बे की ब्रांड एंबेसडर बिशंबर दास उपस्थित थीं, जो मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया 2018 की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बिशंबर ने, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2014 अमन ग्रेवाल, ग्रूमिंग एक्सपर्ट रीता गंगवानी, लोकप्रिय एंकर एवं अभिनेत्री सतिंदर सत्ती और डाइटीशियन सिमरत कथूरिया के साथ पेजेंट को जज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेंड फिनाले में 3 राउंड हुए। पहला राउंड एथनिक या पारंपरिक परिधानों का था। प्लस साइज मॉडल्स इन खूबसूरत परिधानों में रैंप पर चलीं तो मानो भारत की समृद्ध संस्कृति के दर्शन हो गये। दूसरे राउंड में प्लस साइज वस्त्रों के मशहूर ब्रांड एक्सेलेंट द्वारा निर्मित वेस्टर्न डिजाइनर वियर पहले हुए मॉडल्स रैम्प पर चलीं। इस राउंड में प्रतिभागियों ने अपना परिचय भी दिया।शाम के समय पहने जाने वाले गाउन के तीसरे और अंतिम राउंड में मॉडलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed