{"_id":"60a575f6d25af84a3157a882","slug":"153-deaths-and-6818-new-covid-19-cases-reports-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महामारी पड़ने लगी मंद: हरियाणा में नए कोरोना मामले घटे, ठीक होने वाले मरीज बढ़े, मौत का आंकड़ा चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी पड़ने लगी मंद: हरियाणा में नए कोरोना मामले घटे, ठीक होने वाले मरीज बढ़े, मौत का आंकड़ा चिंताजनक
Thu, 20 May 2021 02:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 May 2021 02:06 AM IST
सार
हरियाणा में महामारी की मार अब मंद पड़ने लगी है। 10 दिन में कोरोना मामले 13 हजार से घटकर 6818 तक के आंकड़े पर पहुंच गए हैं। अब 100 सैंपल में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। लेकिन मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
विस्तार
अप्रैल माह में अपने चरम पर जाने के बाद अब मई माह में कोरोना महामारी की दूसरी लहर नीचे गिरने लगी है। दस दिन पहले जहां नए मामलों का आंकड़ा 13 हजार के पार था तो वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 6818 रहा। इन दिनों में औसतन रूप से 673 केस रोजाना कम आए हैं। अगर केस घटने की गति यही रही तो मई माह के अंत तक कोरोना केसों में काफी कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
एक दिन का पॉजिटिविटी रेट घट कर 11.27 प्रतिशत रह गया है। अब 100 सैंपलों में से 11 लोग ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को 6818 नए केस मिले जबकि 11821 ठीक हुए हैं। 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 10 दिनों में ही औसतन रूप से 10 से 12 हजार मरीज रोजाना ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
संक्रमण दर 8.50 है और रिकवरी दर लगातार बढ़ती हुई 89.14 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये काफी राहत की बात है। आंकड़ों को देखकर अनुमान है कि दूसरी लहर का पीक बीत चुका है और अब और केस कम होने की संभावना है। कोविड-19 के प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी का कहना है कि आंकड़े राहत का संकेत दे रहे हैं। एक तो केस कम आ रहे हैं, दूसरा ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
इधर, कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार डरा रहा है। मई माह में भी मौत के मामले कम नहीं हुए हैं और औसतन 120 से 130 मौत रोजाना का आंकड़ा आ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 153 मरीजों की मौत हुई है। इनमें करनाल में 22, गुरुग्राम 15, हिसार 14, पानीपत 10, अंबाला-फरीदाबाद9-9, यमनुनागर-सोनीपत 6-6, रोहतक-कैथल-जींद 7-7, रेवाड़ी-फतेहाबाद 5-5, पंचकूला-सिरसा 4-4, कुरुक्षेत्र-नूंह 3-3 और महेंद्रगढ़-चरखीदादरी में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।