{"_id":"5ad257c54f1c1b5d098b4842","slug":"15237344721022-23-10-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के मीडिया सलाहकार की साइकिल चोरी, दो दिन बाद मिली 22-23-10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के मीडिया सलाहकार की साइकिल चोरी, दो दिन बाद मिली 22-23-10
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
सीएम के मीडिया सलाहकार की साइकिल चोरी, तीन दिन बाद मिली
पंचकूला। सीएम मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार (दिल्ली) अमित आर्य के सेक्टर-12ए स्थित सरकारी निवास से गेयर वाली स्पोर्ट्स साइकिल चोरी हो गई। उनके निवास पर कार्यरत जगमोहन ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीएम के मीडिया प्रभारी के पास एक्सरसाइज करने की साइकिल थी, जिसकी कीमत 15 हजार से अधिक थी। 10 अप्रैल को यह साइकिल गैराज में खड़ी थी, लेकिन शाम के वक्त वहां से इसकी चोरी हो गई। सेक्टर-14 थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर साइकिल ढूंढ ली गई है। उन्होंने बताया कि किसी ने गलतफहमी से यह साइकिल हटा दी थी, जिसे बाद में ढूंढ लिया गया। अमित आर्य कुछ दिन पहले तक चंडीगढ़ में सीएम के मीडिया सलाहकार थे, लेकिन चंद दिनों पहले ही उन्हें दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है।