फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

Thu, 29 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में जल्द आ सकता है बड़ा फैसला
हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में जल्द आ सकता है बड़ा फैसला
विज्ञापन

- बुधवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में सीबीआई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। मामले की मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई और बचाव दोनों पक्षों के सभी गवाहों की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को सुनवाई के दौरान अंतिम जिरह जारी रही। इस मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी। फाइनल आरगुमेंट के बाद मामले में बड़ा फैसला आ सकता है। इस मामले में अब तक सीबीआई पक्ष के करीब 121 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। जबकि बचाव पक्ष के 26 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। गौरतलब है कि आठ मई 2012 को अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्यवाही यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर की संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ देह व्यापार, शोषण, मारपीट और मानव तस्करी आदि के मामले दर्ज किये गए थे। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed