{"_id":"5abaa0584f1c1ba2238b78d1","slug":"152218044519-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवलिन और डिसकस थ्रो में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवलिन और डिसकस थ्रो में जीता पदक
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक ने जीते दो स्वर्ण पदक
- जेवलिन और डिस्कस थ्रो में जीता पदक
- 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंचकूला सेक्टर-तीन ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पांच दिवसीय 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक ने पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते हैं। दीपा ने एथलेटिक्स इवेंट डिस्कस और जेवलिन थ्रो में एफ-53 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि अभी हाल हीं में दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांट प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर दीपा आईं हैं।
वहीं सीएम आवास पर सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंची दीपा मलिक को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि वे प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांट प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भी दीपा मलिक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सकारात्मक माहौल सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।