{"_id":"5a9c4ee44f1c1b21308b4b0c","slug":"152019348319-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ एक्सटेंशन लेक्चर्रस घायल, एक के आंख में गंभीर चोट पंचकूला के डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ एक्सटेंशन लेक्चर्रस घायल, एक के आंख में गंभीर चोट पंचकूला के डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर किया
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आवास घेराव को निकले एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर चलाया वाटर कैनन, आठ घायल
- एक की आंख में गंभीर चोट आने से पंचकूला के डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर किया
- पुलिस ने एक्सटेंशन लेक्चरारों के न रुकने पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया
- सीएम से मुलाकात कराने का एसोसिएशन सदस्यों को मिला आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर करीब एक घंटे तक पुलिस और एक्सटेंशन लेक्चरर्स के बीच टकराव जारी रहा। रविवार को जैसे ही एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपनी मांग को लेकर सीएम आवास घेराव के लिए कूच करने लगे तभी पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। लेकिन, जब एक्सटेंशन लेक्चरर नहीं माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान करीब आठ एक्सटेंशन लेक्चरर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ रविवार को करीब 500 से ज्यादा लेक्चरारों ने शिक्षा सदन से लेकर पंचकूला और चंडीगढ़ बार्डर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लेक्चरारों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
एक्सटेंशन लेक्चरर कमलेश की आंखों में चोट, जीएमसीएच रेफर
हाउसिंग बोर्ड के पास जैसे ही राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरार सीएम आवास के घेराव को निकलें, तभी पुलिस ने वाटर कैनन चला दिया। इस दौरान आंख और कान में ज्यादा चोट लगने के कारण मौके पर ही गुरुग्राम निवासी कमलेश और जींद के वीरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए पंचकूला जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गुरुग्राम की कमलेश के आंख में ज्यादा चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, एक्टेंशन लेक्चरार वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप को वॉटर कैनन के प्रेशर से सीने में चोट लगने से मौके पर ही उल्टियां आनी शुरू हो गई। इसके अलावा नारनौल के प्रदीप कुमार के सीने पर भी पानी का प्रेशर लगने से सांस लेेने में तक लीफ होने लगी, जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। एक्सटेंशन लेक्चरार सरोज ने बताया कि उनकी एक आंख से अभी बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, जींद की पुष्पा के पैर में चोट आई है। जबकि नारनौल कॉलेज के हरीश के कान और आंख में काफी दर्द है। जो पंचकूला के जनरल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
सीएम से मीटिंग का मिला आश्वासन
एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाने के बाद सीएम हाउस से एक्सटेंशन लेक्चरर्स का एक डेेलीगेशन बुलाया गया। उसके बाद पुलिस के साथ एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिंह के नेतृत्व एक डेलीगेशन सीएम आवास पर पहुंचा। जहां डेलीगेशन के सदस्यों की मुलाकात सीएम के पीए और डिप्टी डायरेक्टर से हुई। उन्होंने डेलीगेशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सोमवार को उनकी मुलाकात सीएम से कराई जाएगी।
क्या है मांग
- जॉब सिक्योरिटी, ट्रांसफर, डेपुटेशन और नियमित भर्तियों से एक्सटेंशन लेक्चरर्स को बेरोजगार न किया जाए।
- अलग-अलग विषयों में अब तक बेरोजगार हो चुके सभी एक्सटेंशन लेक्चरारों को तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए।
- स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स की तरह एक्सटेंशन लेक्चरर्स के रोजगार को सुरक्षित किया जाए।