फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बजट: भाजपा ने दिए शत प्रतिशत अंक तो विपक्ष ने कहा निराशाजनक

बजट: भाजपा ने दिए शत प्रतिशत अंक तो विपक्ष ने कहा निराशाजनक

Fri, 02 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बजट: भाजपा ने दिए शत प्रतिशत अंक तो विपक्ष ने कहा निराशाजनक
बजट: भाजपा ने दिए शत-प्रतिशत अंक तो विपक्ष ने कहा निराशाजनक
विज्ञापन

- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, हवाई जहाजों के लिए ईंधन तो सस्ता, लेकिन पेट्रोल और डीजल की दरें आसमान छू रही
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
आम बजट को लेकर राजनीतिक पार्टियों की राय भी अलग-अलग है। भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता इस बजट को गरीबों के लिए बजट बताते हैं जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस बजट को आशाहीन व दिशाहीन करार दिया है। अन्य राजनीतिक पार्टियों ने इस बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा है कि इस बजट से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के मुताबिक इस बजट में गरीबों का खास ध्यान रखा गया है। वर्ष 2022 तक सभी को मकान, स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को खास तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास अगले महीने किया जाएगा, जबकि सड़कें सुधारने के लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे, ताकि पंचकूला का नाम स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हो सके। विधायक ने बजट को 10 अंकों में से शत-प्रतिशत अंक दिए हैं।
विज्ञापन


मेयर उपिन्दर कौर अहलूवालिया ने कहा कि आयकर की सीमा में बढ़ोतरी होनी चाहिए, इससे लोगों को राहत मिलती। बजट में जो भी घोषणाएं की गई हैं, उनका क्रियान्यवन होना चाहिए, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। बजट में की गई सिफारिशों को अगर लागू किया जाता है तो मेयर ने इस बजट को चार अंक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में न तो हरियाणा के किसी प्रोजेक्ट का जिक्र किया गया और न ही नई परियोजनाएं शुरू की गईं। हवाई जहाजों के लिए ईंधन तो सस्ता है लेकिन आम लोगों के वाहनों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल की दरें आसमान छू रहे हैं। इस बजट में न तो आयकर में राहत दी गई और न किसानों या मजदूरों के कर्ज माफ करने के लिए कोई प्रावधान किया गया। मोदी सरकार ने गरीबों को मकान देेने का सपना दिखाया, लेकिन इसे वास्तविक रूप लेने में काफी वक्त लग सकता है। हरियाणा में सभी राष्ट्रीय मार्ग भी कांग्रेस सरकार की देन हैं। हकीकत तो यह है कि भाजपा ने लोगों को झांसा देकर वोट बटोरने का काम किया था और अब भी लोगों को गुमराह करने की चालें चली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed