{"_id":"5a737f7a4f1c1ba1268b7d90","slug":"1517518921172012-2013-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांग को लेकर एचटीईटी (2012 -2013) ने जमकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांग को लेकर एचटीईटी (2012 -2013) ने जमकर किया रोष प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा सदन के गेट से नहीं हटे तो एचटीईटी पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
- अपनी मांग को लेकर एचटीईटी (2012 -2013) ने जमकर किया रोष प्रदर्शन
- प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने शिक्षा सदन के कर्मचारियों और पुलिस पर लगाया बदसलूकी व मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
वीरवार को अपनी ज्वाइनिंग की मांग को लेकर पंचकूला सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने पहुंचे पात्र अध्यापक संघ (एचटीईटी - 2012 -2013 ) ने जमकर रोष प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तालु ने बताया कि वे और इनके साथी पिछले 44 दिनों से पंचकूला सेक्टर पांच स्थित धरनास्थल पर बैठे हैं लेकिन सरकार की तरफ से उनके पक्ष में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने विभाग को आदेश दिया था कि नवचयनित जेबीटी को ज्वॉइनिंग दिया जाए, लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से उन्हें आज तक ज्वॉइनिंग नहीं मिली। इसी मांग को लेकर शिक्षा सदन का घेराव किया गया।
शाम के समय जब शिक्षा सदन में कार्यरत कर्मचारी छुट्टी करके घर जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे पात्र अध्यापक संघ के सदस्यों ने दोनों गेट बंद कर दिए जिससे लोग अंदर फंसे रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन वह गेट से नहीं हटे जिसके बाद शिक्षा सदन के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने प्रदर्शन कर लोगों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया जिससे दोनों तरफ से काफी धक्कामुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस लाठीचार्ज में तीन लोग घायल हो गए।
प्रदर्शन कर रही पात्र अध्यापक संघ की महिला सदस्यों ने शिक्षा सदन के कर्मचारियों और पुलिस पर बदसलूकी व मारपीट का आरोप लगाया। एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा सदन में कार्यरत एक कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मारा हैं। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तालु ने बताया कि उनका संघर्ष जारी रहेगा और शुक्रवार को वे सभी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।