{"_id":"5a4be4b14f1c1b346f8b4a6c","slug":"151492335217-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरू अब सिखाएंगे स्वच्छता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरू अब सिखाएंगे स्वच्छता के गुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अब धर्मगुरु बनेंगे स्वच्छता के गुरु
- देश के अग्रणी धर्मस्थलों में नाम शुमार कराने की कोशिशें हुईं तेज
- मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के प्रतिनिधि बैठक में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के धर्मगुरु अब धार्मिक स्थलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। दरअसल, चार जनवरी से देशभर में शुरू हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए की जा रही तैयारियों के तहत मंगलवार को रेड बिशप में हुई बैठक में धार्मिक स्थलों में स्वच्छता से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में मौलाना, ग्रंथी और पंडित भी शामिल हुए।
नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में माता मनसा देवी, मस्जिदों और गुरुद्वारा के ग्रंथी भी शामिल हुए। इन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े तमाम पहलुओं से रूबरू कराने सहित मीनाक्षी मंदिर और हजरत बल की तरह स्वच्छ रखने के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। दोनों धार्मिक स्थलों का चयन पिछले वर्षों के दौरान किया गया। अगर पंचकूला के धार्मिक स्थलों में भी स्वच्छता के लिहाज से सर्वेक्षण से जुड़े तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर स्वच्छता रखी जाए तो देश के स्वच्छ धार्मिक स्थलों में उनका भी नाम शुमार हो सकता है। बैठक में सभी को बताया गया कि स्वच्छता अभियान में उनकी क्या भूमिका है और इसे कैसे निभाया जा सकता है। अगर कोई समस्या आड़े आती है तो कैसे आगे बढ़ें ताकि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में आम जन की भी भूमिका हो।
स्वच्छता की सभी से की गई अपील
निगम की ओर से सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों, स्कूलों, कॉलेजों को भी पत्र लिखकर स्वच्छ रखने की अपील की है ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के दौरान किसी भी जगह पर पंचकूला में गंदगी का आलम न रहे। इसके लिए निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।