{"_id":"59c177c84f1c1b2a688b56ab","slug":"15058513692-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली का दिया न्योता, भाजपा को बताया झूठी पार्टी
रायपुररानी। गांव पारवाला में इनेलो जिला प्रधान व पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों को 25 सितंबर को भिवानी में होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्योता दिया। गांव पारवाला में आयोजित कार्यक्रम में आसपास लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया व क्षेत्र की समस्याएं रखीं। पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार को महज झूठी घोषणाओं वाली सरकार बताते हुए चुनावों में किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। सरकार को चाहिए कि वो किसानों का कर्ज माफ करे। सरकार की झूठी घोषणाओं से हर वर्ग रोष है। इस दौरान जिला प्रेस प्रवक्ता एवं पंचकूला शहरी प्रधान एसपी अरोड़ा, जिला परिषद मेंबर देशराज, राय सिंह प्यारेवाला, मुखराम गुर्जर, भूरा खान, डॉ. संजीव सैनी, प्रदीप वालिया, पूर्व सरपंच रामकुमार, इलमदीन, पालू, रेशम मुरादनगर, चिंतराम खैरवाली, सुखविंद्र भाटिया, रामकरण मौजूद थे।