फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कालोनियों को किया जाए नियमित: विजय बंसल

कालोनियों को किया जाए नियमित: विजय बंसल

Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
कालोनियों को किया जाए नियमित: विजय बंसल
जुमलेबाज भाजपाइयों पर न करें विश्वास : बंसल
विज्ञापन

पिंजौर। पोल खोलो अभियान के तहत कांग्रेस नेता विजय बंसल ने हलका कालका के पिंजौर ब्लाक का दौरा किया। उन्होंने कालोनीवासियों की समस्याएं भी सुनी। बंसल ने कृष्णा एन्कलेव, ग्रीन वैली व अन्य स्थानों पर चौपाल लगा पोल खोलो अभियान के तहत कॉलोनी वासियों को जुमलेबाज भाजपाइयों पर विश्वास न करने की बात कही। बंसल ने कॉलोनीवासियों को बताया कालका में लगभग 40 अवैध कॉलोनियां हैं, जिसमें से नगर निगम पंचकूला ने 24 को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन स्थानीय निकाय विभाग ने छह कालोनियों को नियमित करने की सिफारिश की है, जोकि प्रभावशाली व सत्ताधारी लोगों की है। बंसल ने बताया सरकार उन कॉलोनियों को नियमित कर रही है जो अभी निर्माणाधीन है। जबकि 20-20 वर्ष से बनी कॉलोनियों में सड़कें, पानी की सुविधा तक नहीं है। आंचल विहार, कृष्णा एन्कलेव, ग्रीन वेली कालोनियां जो की पूरी तरह बस चुकी हैं, उन्हें भी सरकार ने नियमित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed