{"_id":"59c177c34f1c1b7d688b57fd","slug":"150585136411600-300-222-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर से 600 शिल्पकार और कलाकार अपने उत्पादकों का करीब 300 स्टालों पर प्रदर्शन करेंगे222","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर से 600 शिल्पकार और कलाकार अपने उत्पादकों का करीब 300 स्टालों पर प्रदर्शन करेंगे222
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सरस मेला 11 अक्तूबर से
देशभर से 600 शिल्पकार और कलाकार लगाएंगे 300 स्टाल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में 11 से 22 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन होगा। इसमें देशभर से 600 शिल्पकार एवं कलाकार उत्पादकों की करीब 300 स्टालों की प्रदर्शनी लगाएंगे। ये जानकारी पंचकूला की डीसी गौरी पराशर जोशी ने जिला सचिवालय में सरस मेले के संबंध में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने मेले में आने वाले शिल्पकारों के ठहरने की व्यवस्था, स्टालों के टेंडर करने की दिशा में भी कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में एडीसी, नगराधीश व जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ-साथ बैनर, होर्डिंग, बैकड्राप, साउंड सिस्टम, लाइटें व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी कमेटी का गठन किया गया। डीसी ने शिल्पकारों को भ्रमण कराने के संबंध में भी कमेटी का गठन किया। उन्होंने इस 11 दिवसीय सरस मेले में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस महकमे के पुख्ता प्रबंधों पर भी बात की। इस मौके पर एडीसी राजेश जोगपाल, नगराधीश ममता शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशी वसुंधरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मोरनी विशाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।