{"_id":"59c177be4f1c1b88688b57fd","slug":"15058513591844444444-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक 44444444","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक 44444444
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगे में हुए नुकसान के आवेदनों की हुई छंटनी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा मुखी मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले के दृष्टिगत पंचकूला में हुए दंगों के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ में हुए नुकसान की दिशा में किए क्लेम के संबंध में आए आवेदनों की छंटनी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एडीसी राजेश जोगपाल की। बैठक में संपदा अधिकारी हुडा जगदीप ढांडा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर कमेटी की ओर से 110 क्लेम के आवेदन मिले, जिनमें से 25 प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाताओं के वाहनों से संबंधित नुकसान के हैं। कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की विस्तार से जांच की गई और नुकसान से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की गई। उन्होंने जांच में एफआईआर, नुकसान की तिथि, समय, स्थान व अन्य घटना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की। 20 सितंबर को इस बारे में फिर से बैठक होगी। जिसमें क्लेम के आवेदनों की प्रक्रिया के शेष कार्य को पूर्ण किया जाएगा।