फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   स्टोरी

स्टोरी

Tue, 19 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्टोरी
तहसील है या खंडहर, प्लास्टर की परतें झड़ीं, बाल-बाल बचे तहसीलदार
विज्ञापन

कालका तहसील भवन की हालत जर्जर, रहता है हादसे का डर
सौरव यादव
कालका।
तहसील भवन की हालत जर्जर होती जा रही है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अब तो तहसील की छतों से प्लास्टर की परतें टूटकर गिरने लगी हैं। रविवार को कालका तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह स्वच्छता दिवस पर भागीदारी दर्ज करने के बाद तहसील स्थित अपने कमरे में काम में व्यस्त थे, कि अचानक उनके सामने छत से बड़ी-बड़ी प्लास्टर की परतें झड़कर गिर पड़ीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम रिचा राठी व एसडीओ पीडब्ल्यूडी को दी। जानकारी देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर रोबिन ने बताया कि कई बार उस पर भी छत से पपड़ियां झड़ कर गिर चुकी हैं। ऐसे में उन्हें काम करने में डर महसूस होता है। बता दें कि कालका तहसील भवन ब्रिटिश कालीन है, जानकारों की मानें तो यह अंग्रेजों का रेस्ट हाउस हुआ करता था, जिसका निर्माण करीब सौ साल पहले हुआ था। लेकिन वर्तमान समय में तहसील भवन की हालत खस्ता है, इसकी छतों व दीवारों पर कई जगह दरारें आ गई हैं, तो कई जगह से प्लास्टर भी उखड़ चुका है। इतना ही नहीं कई जगह की ईंटों की मिट्टी की झड़ने लगी हैं। तहसील की छतों से कई बार प्लास्टर की परतें उखड़कर कर्मचारियों के पर गिर चुकी हैं, जिसमें एक कर्मचारी (जो फिलहाल रिटायर हो चुका है) बुरी तरह चोटिल हो गया था।

तहसील में कोई सफाई कर्मचारी नहीं
वैसे तो सफाई अभियान के लिए सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगा देती है। लेकिन स्टाफ की कमी को पूरा करने में वह पूरी तरह विफल है। कालका तहसील में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। जिसके चलते टेंपरेरी बेस पर किसी न किसी को सफाई के लिए बुलाया जाता है। लेकिन अगर कोई मिले तो आप यहां समझ सकते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम व एसडीओ पीडब्ल्यूडी को दी जानकारी
कालका तहसीलदार डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीएम व एसडीओ पीडब्ल्यूडी को दी है। संबंधित एसडीओ और जेई को मौका दिखाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही तहसील कोर्ट रूम, नायब तहसीलदार व कंप्यूटर रूम की मरम्मत शुरू हो जाएगी। ताकि कोई अनहोनी न घटित हो। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया था। लेकिन अभी कर्मी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed