{"_id":"59bed4d84f1c1be4738b5194","slug":"15056785821815-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला सेक्टर 15 की मार्केट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला सेक्टर 15 की मार्केट में किया प्रदर्शन
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार गुना पानी के बिल बढ़ाने का विरोध
नगर सुधार सभा पंचकूला ने सेक्टर-15 पंचकूला में जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नगर सुधार सभा पंचकूला की ओर से सेक्टर 15 पंचकूला के मार्केट में पानी का बिल चार गुना बढ़ाए जाने को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा लोग एकत्रित रहे। इसमें रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के लोग भी शामिल थे। सभा के चेयरमैन तरसेम गर्ग, महासचिव ने बताया कि तरसेम गर्ग ने बताया कि आज तक किसी भी सरकार ने इतने पानी के बिल नहीं बढ़ाए। लेकिन खट्टर सरकार को क्या जरूरत पड़ी कि लोगों की जेबें काटनी शुरू कर दी। अब लोगों में चर्चा है कि क्या यह अच्छे दिन हैं। लोगों का कहना था कि इस सरकार ने लोगों को आर्थिक तंगी में धकेल दिया है। इस तरह पेट्रोल की कीमतें भी इस सरकार के राज में आसमान को छूने लगी हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता का कहा कि पहले तो इस सरकार ने पंचकूला को जलाया और अब पानी का रेट बढ़ाकर जले पर नमक छिड़क रही है। पानी का दरों में इजाफा होने से पंचकूला की जनता परेशान है। इसी तरह बिजली के बिलों पर भी चुपचाप बढ़ोतरी कर दी है, जिससे हर कोई परेशानी में है कि वह अपना गुजारा करें या ऐसे मोटे-मोटे बिल भरें। इस मौके पर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैयर, सेक्टर 20 के एनएसएस प्रधान ओम प्रकाश गोयल, आरसी गुप्ता, प्रवक्ता राकेश सोंधी, सेक्टर 19 की महिला मंडल प्रधान चंद्रकांता, एनएसएस के प्रधान सेक्टर-19 कृष्ण गोयल, महासचिव अंकुर गुलाटी, सोमनाथ दीवान, वीके सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।