{"_id":"59a71db84f1c1be5278b4916","slug":"150412435011-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में तीसरी बार हुई हिंसा: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में तीसरी बार हुई हिंसा: हुड्डा
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
सीएम घायल डेरा समर्थकों से मिले लेकिन दंगे के पीड़ितों की नहीं ली सुध : हुड्डा
पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा-सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में तीसरी बार हुई हिंसा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना विजन के है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही हरियाणा में तीसरी बार हिंसा हुई और जान माल का नुकसान हुआ। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद 25 अगस्त को हुई हिंसा के बाद सीएम ने सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल में घायल डेरा समर्थकों का हाल चाल पूछा। लेकिन पंचकूला में हुए नुकसान न तो जायजा लिया और न ही प्रभावित परिवारों से मिले।
हुड्डा ने बुधवार को सेक्टर 16 में उपद्रवियों द्वारा पल्लवी होटल, एचडीएफसी बैंक व जिम में की गई आगजनी के बाद प्रभावित लोगों से बातचीत की। इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उप प्रधान रंजीता मेहता ने शहर में मची तबाही के बारे में बताया। हुड्डा ने सेक्टर 2, 4 और 5 में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रही है। पंचकूला में भारी तादाद में डेरा समर्थक एकत्रित हुए, लेकिन उन्हें नहीं रोका जा सका। उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही थी। इसकी भी पड़ताल नहीं हुई। पंचकूला अब तक शांतिप्रिय शहर माना जाता रहा है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण यहां उपद्रवियों ने आतंक मचाया। सेक्टर 16 में कुछ कॉलोनी वासियों ने बाबा के गुंडों को तोड़फोड़ से रोका और उन्हें खदेड़ा, इसकी उन्होंने तारीफ की। इस दौरान कॉलोनी वासियों को चोटें भी लगीं। इस मौके पर मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, चांदवीर हुड्डा, धनेंद्र आहलुवालिया, पवन जैन, अंकुर गुलाटी, रविंद्र रावत, रितेश कक्कड़, चंद्रकांता, गीता काकड़ा, प्रमोद डाबला, अनिल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।