{"_id":"598b63ed4f1c1b86628b4705","slug":"150230731610-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय।
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों पर नजर रखेंगी महिला पुलिस कर्मी
कालेज व स्कूलों के बाहर रखी जाएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
स्कूलों और कॉलेजों के बाहर हुल्लड़बाजी करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। मनचलों से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। अब कालका के कॉलेज और स्कूलों पर महिला पुलिस कर्मी पैनी नजर रखेंगी। उनके साथ एक पुलिस जवान भी तैनात रहेगा। अक्सर देखा जाता है कि सुबह-सुबह स्कूल और कॉलेज लगने व छुट्टी के समय तेज रफ्तार बाइक सवार चक्कर काटते दिखाई देते हैं। यही नहीं बुलेट से तेज पटाखों की आवाजें निकालते हैं। पुलिस ने इन मनचलों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। कालका थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। कालका कालेज व स्कूलों पर एक लेडीज पुलिस व उसके साथ एक पुलिस कर्मी तैनात किया गया है, जो दोपहिया वाहनों के जरिये स्कूल कॉलेज लगने व छुट्टी होने के समय पर पेट्रोलिंग करेंगे। पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस कर्मी के पास वायरलेस फोन होगा, जो पीसीआर और कालका थाने से कनेक्ट होगा। अगर किसी प्रकार की कोई बड़ी वारदात होती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।